फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Family members kept sleeping; thieves fled with cash and jewelry.

Kannauj News: सोते रहे घर वाले, चोर नकदी व आभूषण लेकर फरार

Wed, 24 Jun 2026 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Family members kept sleeping; thieves fled with cash and jewelry.
इंदरगढ़। परिवार के लोग घर में सोते रहे और चोर घर में घुसकर नकदी व आभूषण चोरी कर फरार हो गए। सुबह होने पर लोगों को घटना की जानकारी हुई। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। पीड़ित महिला ने बुधवार को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गुदारा गांव में मंगलवार की रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। गांव निवासी बबली ने बताया कि मंगलवार की रात घर के सभी लोग सो रहे थे। देर रात चोर मौका पाकर उसके घर में घुसे और कमरे में रखी अलमारी खोल कर 80 हजार नकदी समेत पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। सुबह जब परिवार के लोग जागे तो घर का सामान बिखरा पड़ा देख चोरी की जानकारी हुई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण की भीड़ मौके पर जुट गई। थाना प्रभारी नीलम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed