{"_id":"5e3db2698ebc3ee5f1088fb0","slug":"family-members-adamant-on-filing-case-against-pwd-and-irrigation-department-kannauj-news-knp5431957108","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडब्ल्यूडी और सिंचाई विभाग के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने पर अड़े परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडब्ल्यूडी और सिंचाई विभाग के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने पर अड़े परिजन
विज्ञापन
निचली गंग नहर में बच्चे की तलाश करती टीम।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज/उमर्दा। पांच फरवरी को निचली गंग नहर में कार गिरने से पांच लोगों की मौत के मामले में पीड़ित परिजन पीडब्ल्यूडी और सिंचाई विभाग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने पर अड़े हैं। पत्नी और दो बच्चों को खोने वाले सिपाही गौरव ने बताया कि जिलाधिकारी को पूरे मामले की जानकारी दे दी गई है। अभी तक इन विभागों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। शनिवार को वह डीएम से मिलकर इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग करेंगे।
गौरव ने बताया कि लोक निर्माण विभाग ने सड़क का निर्माण किया होता और सिंचाई विभाग ने नहर खुदाई से निकली मिट्टी को सड़क किनारे डलवाया होता तो शायद हादसा न होता। इन दोनों विभागों ने 120 गांवों के लोगों के आवागमन की मुख्य सड़क को कभी भी सुधारने का प्रयास नहीं किया। गुरुवार को जिलाधिकारी रवींद्र कुमार को पूरे मामले की जानकारी देकर दोषी अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। अभी तक इनके खिलाफ कुछ भी नहीं हुआ है। अब वह खुद मुकदमा दर्ज कराएंगे।
देरी से एंबुलेंस पहुंचने की भी नहीं हो रही जांच
गौरव ने बताया कि सूचना देने के एक घंटे बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची थी। इसके पीछे कौन दोषी है, इसकी जांच क्यों नहीं कराई जा रही है। पूरे मामले में दोषियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
तीसरे दिन भी जारी रही तलाश, नहीं मिला हर्ष
कन्नौज। तीसरे दिन भी हर्ष की तलाश में गंगनहर की तलहटी छानी गई। उसका कुछ पता नहीं चला। पीएसी की बाढ़ नियंत्रण टीम का कहना है कि अभी तक करीब 20 किमी के हिस्से को खंगाला जा चुका है। बच्चे का पता नहीं चला है। शनिवार को भी बच्चे की तलाश की जाएगी।