{"_id":"66d38e7ae03a1b2b860a3fc4","slug":"fake-story-of-robbery-of-bike-and-cash-was-created-regarding-the-transaction-kannauj-news-c-214-1-knj1007-117974-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: लेनदेन को लेकर रची थी बाइक व नकदी लूट की फर्जी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: लेनदेन को लेकर रची थी बाइक व नकदी लूट की फर्जी कहानी
विज्ञापन
सौरिख। युवक से शुक्रवार रात हुई नकदी व बाइक लूट की वारदात पुलिस जांच में फर्जी निकली। रुपयों के लेनदेन को लेकर युवक ने मनगढ़ंत कहानी रची थी। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा है। वहीं, लूट की झूठी सूचना देने वाले शिकायतकर्ता के खिलाफ भी पुलिस ने कार्रवाई की है।
शुक्रवार शाम करीब चार बजे इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के हसेरन निवासी विमल ने नगला वीरभान गांव के पास बाइक व नकदी लूट की पुलिस को सूचना दी थी। आसपास थानों की पुलिस समेत एसपी अमित कुमार आनंद ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की थी। पुलिस ने लूटी गई बाइक छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के मदारीपुर गांव में कुलदीप यादव के घर के बाहर से बरामद कर ली। आसपास के लोगों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि बाइक पड़ोसी गांव छोटे नगला निवासी रामजीवन खड़ी कर गया था।
पुलिस ने रामजीवन को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि विमल ने 29, 200 रुपये दो माह पहले उधार लिए थे। कई बार रुपये वापस मांगे लेकिन न देने पर बाइक छीन ली थी। विमल ने लूट की झूठी सूचना पुलिस को दी थी। थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि मामला पैसों के लेनदेन के विवाद का है। जांच में लूट की वारदात झूठी पाई गई है। बाइक बरामद कर झूठी सूचना देने के आरोप में विमल पर कार्रवाई की गई है व रामजीवन को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
वर्जन
लेनदेन के विवाद में युवक ने लूट की फर्जी सूचना पुलिस को दी थी, उसके खिलाफ कार्रवाई की है। आरोपी रामजीवन बाइक छीन ले गया था और खेत में छोड़ दी, उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
-अमित कुमार आनंद, एसपी