फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Fake notes from Bank of India's ATM

बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से निकले जाली नोट

Sun, 27 Oct 2019 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Fake notes from Bank of India's ATM
जाली नोट दिखाते रितिक और ऋषभ कटियार। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। शहर के कलक्ट्रेट रोड पर स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से पांच-पांच सौ के तीन जाली नोट निकले हैं। जाली नोटों के साथ कई गंदे नोट भी निकले हैं। बैंक अधिकारियों ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली में तैनात सिपाही पुष्पेंद्र यादव का बेटा रितिक यादव शनिवार को खरीदारी के लिए कलक्ट्रेट रोड पर बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से दो हजार रुपये निकालने गया था। पापा के खाते से निकले रुपये देखकर वह दंग रह गया। पांच-पांच सौ के दो नोट जाली थे। दो अन्य नोट गंदे थे। मानपुर निवासी ऋषभ कटियार ने पांच हजार रुपये इसी एटीएम से निकाले। पांच सौ का एक नोट जाली निकला। इससे रुपये निकालने के लिए लाइन में लगे लोगों में हड़कंप मच गया। बैंक बंद होने से इन्होंने जाली नोट सुरक्षित रख लिए हैं।
विज्ञापन

वहीं एलडीएम मनीभूषण सिन्हा ने बताया कि मामला गंभीर है। जांच कराई जाएगी। बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया कि वह अवकाश पर हैं। घर जा रहे हैं। ड्यूटी पर आते ही मामले की जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कैन कर नोट बनाने की आशंका
एटीएम बूथ से निकले नकली नोट स्कैन कर बनाए गए हैं। खास बात यह है कि एटीएम में रुपये भरने की प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होती है। इसके बाद भी एटीएम में नकली नोट भर दिए गए हैं। लोगों ने इस मामले में किसी गैंग के सक्रिय होने की आशंका जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed