फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Fail rahe rog

फैलने लगे रोग

Mon, 28 Dec 2020 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
Fail rahe rog
मानीमऊ। नारायनपुर्वा में संक्रामक रोगों ने दस्तक दे दी है। तालाब के गंदे पानी के ओवरफ्लो होने से संक्रामक रोगी बढ़ रहे हैं। बीमारी की चपेट में आकर रविवार रात किसान की मौत हो गई। छह लोग बीमार हैं। तालाब के कई दिनों से ओवर फ्लो होने से घरों तक गंदा पानी पहुंच रहा है। शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने से ग्रामीणों में नाराजगी है।
विज्ञापन

सदर ब्लाक के नारायनपुर्वा गांव में करीब एक माह पहले कुछ लोगों ने तालाब के पानी का निकास बंद कर दिया था। इससे तालाब भर गया। नालियों से लोगों के आंगन तक गंदा पानी पहुंच रहा है। इससे संक्रामक बीमारियां फैल रही हैं। रविवार को संक्रामक बीमारी की चपेट में आए 60 वर्षीय किसान रामदयाल की मौत हो गई। वहीं गांव के मुन्नू लाल, कन्हैया लाल, बहादुर, रामवती, रामप्रकाश और जगमोहन बीमार चल रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर तालाब से पानी की निकासी और गांव में साफ-सफाई कराने की मांग की गई। इसके बाद भी सुनवाई नहीं हुई। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। तहसीलदार अरविंद कुमार ने बताया कि वह जल्द गांव जाकर निरीक्षण करेंगे। तालाब के पानी के निकास की व्यवस्था कर गांव में सफाई कराई जाएगी। वहीं सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि गांव में संक्रामक बीमारियां फैली हैं तो टीम भेजकर लोगों को इलाज व परामर्श दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed