फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   expressway damaged somewhere

एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह टूटा सुरक्षा जाल, खतरा बढ़ा

Mon, 15 Feb 2021 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
expressway damaged somewhere
एक्सप्रेस वे रेलिंग के कटे कटीले तारों के बीच बना रास्ता। संवाद - फोटो : KANNAUJ
लीड
विज्ञापन

फोटो 01- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गोवा के पास गायब सुरक्षा जाल। संवाद
एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह टूटा सुरक्षा जाल, खतरा बढ़ा
कहीं कई मीटर तक जाल गायब, तो कहीं टूटा पड़ा
ग्रीन बेल्ट मवेशियों के लिए बन गई चारागाह
संवाद न्यूज एजेंसी
तालग्राम। यूपीडा (उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण)की लापरवाही से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह टूटे सुरक्षा जाल से वाहन चालकों के लिए खतरा बढ़ गया। वहीं एक्सप्रेसवे की ग्रीन बेल्ट मवेशियों के लिए चारागाह बन गई है। कहीं कई मीटर तक सुरक्षा जाल गायब है तो कहीं टूटा पड़ा है।
एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर लोगों ने चाय, पकौड़ी, पंक्चर जोड़ने की दुकानें रख ली हैं। किनारे के गांव के लोगों और दुकानदारों ने अपनी सुविधा के लिए सुरक्षा जाल को तोड़कर ऊपर चढ़ने-उतरने का रास्ता बना लिया है। लोग खेतों पर जाने के लिए जान जोखिम में डालकर यहां से निकल रहे हैं। इलाकाई लोग मवेशियों को एक्सप्रेसवे की ग्रीन बेल्ट में चरने के लिए छोड़ देते हैं। अन्ना मवेशी भी ऊपर पहुंच जाते हैं। इससे बड़े हादसों का खतरा रहता है। चालक वाहनों को खड़ा कर खाने-पीने के लिए नीचे उतर जाते हैं। इससे घंटों वाहन खड़े रहते हैं। इन खड़े वाहनों से एक्सीडेंट भी हो रहे हैं।
विज्ञापन

यूपीडा सुरक्षा अधिकारी पैकेज-चार शशीकांत मिश्रा का कहना है कि कार्यदायी संस्था की ओर से सुरक्षा जाल दुरुस्त कराया जा रहा है। कुछ असामाजिक तत्व सुरक्षा जाल को बार-बार तोड़ देते हैं। पुलिस से शिकायत की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
यहां टूटा है सुरक्षा जाल
गोवा, शकरहनी, बिरियाहार, ढिपारा, भवनियापुर, कोहटिया, मछैया, अंदौआ में सुरक्षा जाल टूटा है। इसके अलावा भी कई जगह यह क्षतिग्रस्त या पूरी तरह गायब है। इसे ठीक करने के लिए कई बार मांग भी की जा चुकी है। अभी तक कुछ नहीं हुआ।

इनसेट
एक्सप्रेसवे पर जंगली सूअर के आने से घायल हुए थे पिता-पुत्र
हाल ही में शनिवार को एक्सप्रेसवे पर जंगली सूअर के आने से पिता-पुत्र घायल हो चुके हैं। रात एक बजे के करीब तालग्राम व सौरिख बॉर्डर पर जिला मथुरा के थाना बंथरा निवासी जयप्रकाश त्रिपाठी (45) बेटे अमित कुमार (30) के साथ कार से लखनऊ जा रहे थे। हाईवे पर जंगली सूअर आ गया। इससे कार उससे टकराकर अनियंत्रित हो गई। हादसे में जंगली सुअर की मौके पर मौत हो गई। कार में बैठे पिता-पुत्र घायल हो गए थे। यह बानगी है। अन्ना मवेशियों और जंगली जानवरों के एक्सप्रेसवे पर आने से अक्सर हादसे हो रहे हैं।
एक्सप्रेसवे पर मवेशियों के आने से हुए हादसे
एक नवंबर 2020: तिर्वा के फगुआ भट्ठे के पास बाइक के सामने कुत्ता आने से गाजियाबाद से लौट रहे बहराइच के सत्यप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
22 नवंबर 2020: एक्सप्रेसवे के फगुआ भट्ठे के पास वनरोज आने से कार सवार बिहार के सिवान भगवानपुर कौड़िया के साधु यादव की मौत हो गई थी।
21 दिसंबर 2020:: ठठिया इलाके में एक्सप्रेसवे पर गोवंश आने से कार पलट गई थी। हादसे में नोएडा निवासी कार चालक चंद्रशेखर की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed