फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Expressed pleasure at the appointment letter

नियुक्ति पत्र मिलने पर जताई खुशी

Mon, 11 May 2015 12:08 AM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Mon, 11 May 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
Expressed pleasure at the appointment letter
ब्लाक संसाधन केंद्र पर रविवार को 995 शिक्षामित्रों को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए गए। नियुक्ति का पाकर शिक्षामित्र खुशी में फूले नहीं समाए। इसके बाद शिक्षामित्रों ने जुलूस निकालकर सपा सरकार का आभार जताया।
विज्ञापन


ब्लाक संसाधन केंद्र पर बीएसए रामकरन यादव ने अपनी देखरेख में नियुक्ति पत्र जारी कराए। इसके बाद शिक्षामित्रों ने बीआरसी से पैदल व बाइक जुलूस निकालकर सपा सरकार का आभार जताया। लोहिया तिराहे पर पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने जुलूस का स्वागत किया। शिक्षामित्रों का हुजूम लाखन तिराहे से होकर मुन्नी पैलेस पहुंचा। मकरंदनगर में भी जुलूस का स्वागत हुआ।
विज्ञापन


संरक्षक सुरेश चंद्र शास्त्री ने कहा कि शिक्षामित्रों के लिए आज का सबसे बड़ा दिन है। जिलाध्यक्ष सौरभ यादव ने कहा कि शिक्षा मित्रों ने इन वर्षो में काफी संघर्ष किया। इस मौके पर अनूप कटियार, कमलेश दुबे, आनंद सिंह, अखिलेश पाठक, विकास यादव, सामिना देवी, बीनू, रीना कुशवाहा, हरिश्चंद्र, मंजू अवस्थी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन माह से नहीं मिला वेतन
शिक्षामित्र से सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित होने के बावजूद आर्थिक तंगी की दुश्वारियां कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। पिछले तीन माह से वेतन न मिलने से तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्राथमिक विद्यालय गोवर्धनी देवी में नियुक्त आशा देवी ने लेखाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में हवाला दिया कि उसका समायोजन शिक्षा मित्र से सहायक अध्यापक पद पर किया गया। माह फरवरी से उसे मासिक वेतन मिलना था।


बैंक में पता किया तो फरवरी माह से वेतन ही नहीं आया। लेखा कार्यालय में कई बार लिखित रुप से शिकायत दर्ज कराई। लेखा कार्यालय के लिपिक से त्रुटि सुधारने को कहने पर वह उल्टा उन्हीं पर बरस पड़े। पीड़ित मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed