{"_id":"6a133a4b61d895286c0e0633","slug":"explosion-while-removing-fuse-from-transformer-contract-worker-dies-kannauj-news-c-214-1-knj1008-149609-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: ट्रांसफार्मर से फ्यूज निकालते समय धमाका, संविदाकर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: ट्रांसफार्मर से फ्यूज निकालते समय धमाका, संविदाकर्मी की मौत
विज्ञापन
गुरसहायगंज। शट-डाउन लेकर फ्यूज निकालते समय रविवार कोअचानक ट्रांसफार्मर में धमाका हो गया। करंट की चपेट में आकर विद्युत संविदाकर्मी की मौत हो गई। परिजनों ने शट-डाउन लेने के बाद भी लाइन न काटे जाने का आरोप लगाते हुए शव तिर्वा रोड पर रखकर जाम लगा दिया। घटना के बाद क्षेत्रीय विधायक, एसडीएम, क्षेत्राधिकारी सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। डेढ़ घंटे तक हंगामे के बाद विभाग की ओर से 10 लाख रुपये व परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी देने का लिखित आश्वासन मिलने के बाद परिजनों ने शव उठने दिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र की इंदिरा नगर चौकी के गांव लाड़पुर निवासी शिव सागर उर्फ सरमू (38) विद्युत विभाग संविदाकर्मी थे। दोपहर तीन बजे कस्बे के जीटी रोड स्थित क्षेत्र में बिजली मरम्मत के लिए भेजा गया था। परिजनों के अनुसार कार्य शुरू करने से पहले उन्होंने नियमानुसार शट-डाउन लिया था। इसके बाद वह बिजली घर के मुख्य गेट पर लगे ट्रांसफार्मर से फ्यूज निकालने लगे। जैसे ही शिव सागर ने ट्रांसफार्मर से फ्यूज खोलने का प्रयास किया, तभी तेज धमाका हुआ और वह करंट की चपेट में आ गए।
हादसा देख मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। साथी कर्मियों ने गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। संविदा कर्मी की मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से गुस्साए परिजनों ने तिर्वा रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
सूचना पर क्षेत्रीय विधायक अर्चना पांडेय, उपजिलाधिकारी छिबरामऊ ज्ञानेंद्र द्विवेदी, सीओ सदर कुलवीर सिंह, सीओ छिबरामऊ सुरेश कुमार मलिक, एसडीओ विद्युत पंकज चौधरी सहित कई थाना कोतवाली प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। बाद में जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप पर परिजनों को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के साथ परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी का लिखित आश्वासन दिया गया। इसके बाद परिजन माने और शव पुलिस को सौंपा। सीओ कुलवीर सिंह ने बताया कि पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
पुत्री व तीन पुत्रों के सिर से उठा पिता का साया
विद्युत संविदाकर्मी शिव सागर उर्फ सरमू की विभागीय लापरवाही से हुई मौत से पूरा गांव स्तब्ध है। पत्नी नन्हीं ने बताया कि परिवार में वही कमाने वाले थे, उनकी मौत के बाद भरण पोषण की समस्या पैदा होगी। शिव सागर उर्फ सरमू अपने पीछे बेटी मुस्कान आठ वर्ष, बेटा अंश छह वर्ष, प्रिंस पांच वर्ष व यश तीन वर्ष को रोता बिलखता छोड़ गए।