{"_id":"5730e4404f1c1b5d05919ff3","slug":"exercise-all-day-could-not-metering","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरे दिन की कवायद, नहीं हो सकी पैमाइश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरे दिन की कवायद, नहीं हो सकी पैमाइश
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
Updated Tue, 10 May 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
नक्शा देखते तहसीलदार व लेखपाल।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामलीला मैदान पर कब्जे विवाद को निपटाने के लिए सोमवार को पूरे दिन चकबंदी लेखपालों ने पैमाइश की कवायद की। कई लोगों के दोबारा आपत्ति जताने पर एसडीएम ने मंगलवार को दोबारा पैमाइश कराने का निर्देश दिया है। विशुनगढ़ रोड पर रामलीला मैदान की जमीन है। इस पर चारों तरफ लोगों ने कब्जा कर रखा है। रामलीला कमेटी के पदाधिकारी बताते हैं कि रामलीला के नाम लगभग 18 बीघा जमीन है। कब्जों के चलते मौके पर यह जमीन काफी कम नजर आ रही है।
रविवार को भू-माफियाओं ने जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया। जानकारी पर कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ललू समेत काफी पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। पदाधिकारियों ने एसडीएम महेशप्रसाद दीक्षित को मामले से अवगत कराया। कुछ ही देर में एसडीएम कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीएम ने निर्माण कार्य रुकवा दिया और पैमाइश के निर्देश दिए थे।
सोमवार को तहसीलदार शिवनरायन पांडेय की मौजूदगी में चकबंदी लेखपाल जगरूप सिंह व प्रमोद कुमार, राजस्व लेखपाल अनिल प्रकाश यादव के साथ मौके पर पहुंचे और पैमाइश शुरू की। पैमाइश के दौरान आस-पड़ोस के कई खेतों में रामलीला की जमीन निकल आई। इससे मौके पर लोग जुट गए।
विज्ञापन
विवाद की स्थिति को देखते हुए वरिष्ठ उपनिरीक्षक नवीन कुमार सिंह भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पूरे दिन चली पैमाइश की कवायद के बाद भी जब मामला नहीं सुलझा तब उपजिलाधिकारी ने दोबारा पैमाइश के निर्देश दिए। इस संबंध में एसडीएम ने बताया कि चकबंदी लेखपालों को नक्शे की आकृति की विधिवत जांच कर मंगलवार को दोबारा पैमाइश कराई जाएगी।