फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Executive Engineer summoned the Inspector of Enforcement Team

अधिशासी अभियंता ने प्रवर्तन दल के दरोगा को किया तलब

Wed, 28 Jul 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Executive Engineer summoned the Inspector of Enforcement Team
तालग्राम (कन्नौज)। आइसक्रीम फैक्टरी दिखा कर किसान पर बिजली चोरी की रिपोर्ट लिखाने का मामला तूल पकड़ गया है। किसान ने विद्युत वितरण खंड छिबरामऊ के अधिशासी अभियंता को शिकायती पत्र देकर दर्ज रिपोर्ट को निरस्त कराने और प्रवर्तन दल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, अधिशासी अभियंता ने प्रवर्तन दल के दरोगा को नोटिस देकर तलब कर लिया है।
विज्ञापन

अमोलर के नैपालपुर निवासी किसान संतीश चंद्र ने आधा सैकड़ा ग्रामीणों के हस्ताक्षर से शिकायती पत्र अधिशासी अभियंता को दिया है। उन्होंने बताया कि वह खेती करते हैं। उनकी कोई आइसक्रीम फैक्टरी नहीं है। प्रवर्तन दल के उप निरीक्षक ने उनके खिलाफ बिजली चोरी की फर्जी रिपोर्ट दर्ज करा दी है। आरोप लगाया कि प्रवर्तन दल टीम के जिम्मेदार सुविधा शुल्क लेकर चोरी कराने वालों को बचा देते हैं। दूसरों को फर्जी फंसा देते। जांच में ऐसे कई मामले सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन

इस बारे में अधिशासी अभियंता रवींद्र कुमार का कहना है कि किसान की शिकायत मिली है। प्रवर्तन दल टीम के दरोगा से जवाब मांगा है। यह मामला काफी गंभीर है। जांच में जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed