{"_id":"69a706cd1240ec200500df17","slug":"examination-centres-under-surveillance-even-during-holi-holidays-kannauj-news-c-214-1-knj1008-145532-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: होली की छुट्टी में भी परीक्षा केंद्रों पर पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: होली की छुट्टी में भी परीक्षा केंद्रों पर पहरा
विज्ञापन
कन्नौज। होली की छुट्टी पर भी बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर पैनी नजर रहेगी। जिला मुख्यालय पर स्थापित कंट्रोल रूम में सीसीटीवी से निगरानी के लिए कर्मचारियों को लगाया गया है। कर्मचारी अवकाश के दौरान परीक्षा केंद्रों की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखेंगे।
जिले में स्थापित 96 बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर होली के चलते एक सप्ताह तक अवकाश रहेगा पर इस दौरान जिला मुख्यालय पर स्थापित कंट्रोल रूम पूरी तरह सक्रिय रहेगा। अवकाश के दौरान भी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसकी निगरानी के लिए कंट्रोल रूम में कर्मचारियों को लगाया गया है। कर्मचारियों के द्वारा सीसीटीवी के माध्यम से सभी परीक्षा केंद्रों पर पैनी नजर रखी जाएगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक पप्पू सरोज ने बताया कि बोर्ड परीक्षाएं समाप्त होने तक सभी परीक्षा केंद्रों की निरंतर निगरानी की जाएगी। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी परीक्षा केंद्र पर कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आती है तो उसकी सूचना दी जाए।