{"_id":"8204a6addade7db9a89a05d80b682a85","slug":"examination-caught-six-imitator-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा में छह नकलची पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा में छह नकलची पकड़े गए
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Fri, 27 Feb 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में प्रशासन की ओर से गठित उड़नदस्तों के लचर रवैए से नकल माफियाके हौसले बुलंद हैं। बेधड़क होकर केंद्रों पर परीक्षा कराई जा रही है। सुबह पाली में छह नकलचियों को जहां नकल करते हुए पकड़ा गया वहीं विषय टीचर लगे होने पर आठ को कार्यमुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन
सुबह हाईस्कूल के गणित प्रश्नपत्र में सीएन सिंह उ.मा.वि.लखइयामऊ में उ.मा.वि.डयोढ़ा के प्रधानाचार्य विश्राम सिंह ने एक छात्र को नकल करते पकड़ा। भारतीय जनता इंटर कालेज पट्टी हसेरन व महात्मा गांधी इंटर कालेज मढ़पुरा में डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता एपी सिंह ने दो छात्रों को नकल करते पकड़ा।
विज्ञापन
शशीबाला उ.मा.वि.सौरिख में आंतरिक सचल दस्ते ने दो छात्रों को अनुचित साधनों के प्रयोग में पकड़ा। ख्वाजा गरीब नवाज उ.मा.वि.बछज्जापुर में एक छात्र को नकल करते हुए डीआईओएस ने पकड़ा। डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता एपी सिंह ने अशोक गंगवार इंटर कालेज ताहपुर में छह, सत्यदत्त आनंद महिला विद्या पीठ हसेरन में एक, रामेश्वर दयाल जावित्री देवी उ.मा.वि.इमिलया लाख में विषय टीचर लगाए जाने पर शिक्षक को कार्यमुक्त कर दिया गया। केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि इस बात का विशेष ख्याल रखें कि विषय टीचर की डयूटी किसी भी सूरत में न लगाए।
विज्ञापन
यदि उनके यहां टीचरों की कमी है तो एक दिन पहले उच्चाधिकारियों को अवगत कराएं। ताकि उसकी व्यवस्था की जाए। अन्यथा केंद्र व्यवस्थापकों के खिलाफ लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि परीक्षा में निगरानी के लिए लगाए गए तीन जोनल व तेइस सेक्टर मजिस्ट्रेटों को अभी तक किसी केंद्र पर नकल होती नहीं मिली है। जबकि प्रतिदिन अफसरों की गाड़ियां हजारों रुपए का डीजल हवा में उड़ा रही हैं।