{"_id":"653ab718d0722b269a03cfc7","slug":"every-house-should-be-connected-to-amrit-vatika-being-built-in-delhi-kannauj-news-c-214-1-knj1003-4663-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: दिल्ली में बन रही अमृत वाटिका से हर घर का हो जुड़ाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: दिल्ली में बन रही अमृत वाटिका से हर घर का हो जुड़ाव
विज्ञापन
कन्नौज। मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम के तहत मिट्टी को नमन, वीरों का वंदन कलक्ट्रेट परिसर में अमृत कलश एकत्र करते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सांसद सुब्रत पाठक, विधायक कैलाश राजपूत, अर्चना पांडेय, जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ल, एसपी अमित कुमार आनंद ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि हमारे देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने देश को आजादी दिलाने में शहीद हुए शहीदों की याद में दिल्ली में अमृत वाटिका स्थापित करने का निर्णय लिया है। उसमें हर घर के आंगन की एक मुट्ठी मिट्टी या एक मुट्ठी चावल एकत्र कर अमृत वाटिका निर्माण होगा, इससे प्रत्येक घर का अमृत वाटिका से जुड़ाव होगा।
कहा कि लंबे खंड काल के बाद हमारे देश को आजादी मिली है। हजारों वर्षों में हमने बहुत कुछ खोया है। मुगलों, अंग्रेजों व बाहर से आने वाले जो हमारे देश के नहीं थे, वह लोग हमारे देश में लंबे समय तक शासन कर अत्याचार किया। सांसद ने मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत अमृत कलश यात्रा कार्यक्रम पर पंच प्रण की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने मेरी माटी मेरा देश का कार्यक्रम पूरे देश में मनाए जाने हेतु प्रोत्साहित किया है। सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश में बहुत हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम किए गए।
ग्राम पंचायतवार, ब्लाकवार, तहसीलवार, नगर में सफलतापूर्वक कार्यक्रम संपन्न हुए। 2014 में जब प्रधानमंत्री मोदी बने, तब देश की अर्थव्यवस्था 10वीं थी, 09 वर्ष बाद देश की अर्थव्यवस्था 05वीं हो गई है और जल्द ही तीसरे स्थान पर लाने के लिए कार्य किए जा रहे हैं।
छिबरामऊ विधायक अर्चना पांडेय ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर गली-गली, गांव-गांव, नगर-नगर से कलश यात्रा निकाली गई है। प्रधानमंत्री ने पहली बार लाल किले से भाषण दिया और अपने भाव प्रकट करते हुए कहा कि हर घर में शौचालय होना चाहिए। माता, बहनों की आंखों में चुभन न हो उसके लिए उज्ज्वला योजना से लाभान्वित किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि मेरी माटी मेरा देश अमृत कलश यात्रा कार्यक्रम देश की आजादी 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में महोत्सव मनाया जा रहा है। जिसमें हम सभी के लिये विराट सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होने, भव्यता पर गर्व करने एवं उत्सव का आनंद लेने का स्वर्णिम अवसर मिला है। दिल्ली रामलीला कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने देश को विकसित भारत बनाने के लिए सभी देशवासियों से कहा कि हम सब लोगों को 10 संकल्पों पर आगे चलना होगा तभी यह देश विकसित भारत और सशक्त भारत बनेगा।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य, सीडीओ आरएन सिंह, एडीएम आशीष कुमार सिंह सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, स्कूलों के प्राचार्य, शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कम्पोजिट विद्यालय, गोमती देवी गर्ल्स इंटर कालेज, सुशीला देवी गर्ल्स इंटर कालेज, जेपी गर्ल्स इंटर काॅलेज के छात्र-छात्राओ ने लोक गायन, देश भक्ति गीत और नाटक के माध्यम से लोगों का मनमोह लिया।
कार्यक्रम के दौरान जनपद में निपुण विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, प्रमुख क्षेत्र पंचायत, अध्यक्ष नगर पालिका छिबरामऊ, अध्यक्ष नगर पंचायत सौरिख, सिकंदरपुर एवं स्कूल के टीम लीडर और एनसीसी टीम के छात्र लीडर योगेंद्र एवं छात्रा लीडर अंशिक शर्मा को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।