{"_id":"6918c8c92ce1df34e30ddf6b","slug":"even-after-spending-rs-245-crore-the-picture-of-the-village-has-not-changed-kannauj-news-c-214-1-knj1005-140223-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: 2.45 करोड़ खर्च होने के बाद भी नहीं बदली गांव की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: 2.45 करोड़ खर्च होने के बाद भी नहीं बदली गांव की तस्वीर
विज्ञापन
तिर्वा। विकास कार्यों के नाम पर 2.45 करोड़ रुपये से अधिक राशि खर्च होने के बाद भी उमर्दा ग्राम पंचायत का मोहल्ला अमीनाबाद बदहाल स्थिति में है। गांव में नाली का निर्माण अधूरा होने से पानी निकास की समस्या है। कीचड़ और गंदगी के ढेरों से परेशान ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन कर आरोप लगाया कि गांव में विकास नाम पर कोई काम नहीं दिखता। ग्रामीणों ने खर्च हुई रकम में घोटाले की भी आशंका जताई है।
गांव की महिलाओं नूरबानो, कहकशा बेगम, नन्ही बेगम, अख्तरी, रुखसाना और खुशनुमा ने बताया कि ऑनलाइन पोर्टल के अनुसार अमीनाबाद में विकास कार्यों पर 2.45 करोड़ रुपये खर्च दिखाए गए हैं। जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट है। नालियां अधूरी पड़ी हैं, बारिश के बाद से पानी गलियों में भरा रहता है और गंदगी के कारण बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। कई बार अधिकारियों और ग्राम प्रधान से शिकायत करने के बावजूद स्थिति जस की तस है।
ग्रामीणों का कहना है कि नाली निर्माण रोककर छोड़ दिया गया है, जिससे गलियों में गंदा पानी जमा हो रहा है। इस संबंध में प्रधान प्रतिनिधि लालता प्रसाद ने कहा कि अधूरी पड़ी नाली का निर्माण कार्य ब्लॉक निधि से कराया गया था। किस मद में कितना खर्च हुआ, इसकी उन्हें विस्तृत जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्या गंभीर है और उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। बीडीओ सोनिया श्रीवास्तव ने बताया कि निरीक्षण कर सचिव से कार्य योजना बनवाई जाएगी।