{"_id":"6aee2e24a9365485790deac1","slug":"even-after-scanning-150-cctv-cameras-no-clue-was-found-kannauj-news-c-214-1-knj1005-158926-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: 150 सीसीटीवी खंगालने के बाद भी नहीं मिल सका कोई सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: 150 सीसीटीवी खंगालने के बाद भी नहीं मिल सका कोई सुराग
विज्ञापन
फोटो :30: संजीव-शिखा की फाइल फोटो।
- फोटो : Archive
गुरसहायगंज (कन्नौज)। दंपती हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस की पांच टीमों ने करीब 150 सीसीटीवी खंगाले और चार संदिग्धों से पूछताछ भी की लेकिन अभी तक हत्यारोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सके हैं। पुलिस ने संजीव के फुफेरे भाई ज्योतिष की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की है। सुरक्षा के मद्देनजर कस्बे को छावनी में तब्दील किया गया था। वहीं, दंपती के शवों का एक साथ जलेसर घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
कस्बे के मुख्य चौराहा स्थित पुरानी पीएचसी के कमरे में रहने वाले संजीव कुमार उर्फ लला (32), पत्नी शिखा कठेरिया (26) की निर्मम हत्या कर दी गई थी। वहीं, बेटी भी पास में घायलावस्था में पड़ी मिली थी, जिसका सैफई के न्यूरो विभाग में इलाज चल रहा है। हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस की पांच टीमें लगी हुई हैं। सात से आठ पुलिसकर्मियों की टीम लगातार कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों के कैमरों की रिकॉर्डिंग भी देख रही है, ताकि घटना से जुड़े अहम सुराग मिल सकें। सर्विलांस और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) से यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि संजीव और शिखा की किन-किन लोगों से बातचीत होती थी। पूछताछ के लिए संदिग्ध चार लोगों से पूछताछ भी की। एएसपी अजय कुमार, सीओ तिर्वा कुलवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस घटना के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है।

फोटो :30: संजीव-शिखा की फाइल फोटो।- फोटो : Archive