{"_id":"6983908f7fa473241f02c61a","slug":"enraged-son-shoots-father-after-being-slapped-kannauj-news-c-214-1-knj1006-144273-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: पिता के तमाचा मारने के बाद बौखलाए बेटे ने मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: पिता के तमाचा मारने के बाद बौखलाए बेटे ने मारी गोली
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक खौफनाक वारदात सामने आई है। कोतवाली क्षेत्र के एक में एक कलयुगी बेटे ने मामूली विवाद के बाद सोमवार की देर रात पिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने बुधवार को हत्यारोपी बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव जलालपुर पनवारा में रात ढाई बजे इकलौते बेटे ने घटना को अंजाम दिया था। पिता नरेंद्र पाल की हत्या की बात परिजन दो घंटे तक छिपाए रहे। इसके बाद सुबह पुलिस को सूचना दी। इसके बाद भी परिजन इकलौते बेटे को बचाने के लिए पुलिस को गुमराह करते रहे, लेकिन सीसीटीवी फुटेज ने सच्चाई बयां कर दी। पुलिस शक के आधार पर बेटे सौरभ को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो पूरी घटना का खुलासा हो गया।
ग्रामीणों ने बताया कि नरेंद्र पाल खेती और पशुपालन का काम करते थे। नरेंद्र पाल का इकलौता बेटा सौरभ, जो पेशे से ऑटो चालक है, नशे का आदी था। सौरभ ने पिता से ऑटो की किस्त जमा करने के लिए 10 हजार रुपये की मांग को लेकर जमीन बेचने का दबाव बनाया। पिता ने मना किया और उसे फटकार लगाते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकल गया और देर रात नशे की हालत में घर पहुंचे सौरभ ने आवेश में आकर पिता की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पूछताछ में सौरभ ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी सौरभ ने पुलिस को बताया कि उसने शुक्रवार को पिता से ऑटो की किस्त जमा करने के लिए पैसे मांगे थे। जिस पर विवाद हुआ था। जिसके बाद पिता नरेंद्र पाल ने बकरी बेंचकर बेटे को 10 हजार रुपये दिए थे। इसके बाद आरोपी सौरभ ने उन रुपयों की शराब में खर्च कर दिए। आरोपी ने पिता नरेंद्र से दोबारा रुपयों की मांग की। जिस पर पिता नरेंद्र पाल ने सौरभ को थप्पड़ जड़ दिया था। इसके बाद बौखलाए बेटे ने देर रात पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सौरभ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। साथ ही आरोपी की निशानदेही पर एक तमंचा बरामद किया गया है।