फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Emphasis on giving legal help to the inmates of district jail

Kannauj News: जिला जेल के बंदियों को कानूनी मदद देने पर जोर

Tue, 20 Jun 2023 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 20 Jun 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on giving legal help to the inmates of district jail
कन्नौज। जिला एवं सत्र न्यायधीक्ष व जिला विधिक प्राधिकरण की सचिव लवली जयसवाल ने सोमवार को जिला जेल का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने जेल अफसरों से जरूरी जानकारी ली। विचाराधीन बंदियों को 30 दिन के अंदर ही अपनी जमानत दाखिल करवाने के लिए कानूनी मदद की जानकारी देने को कहा। इस दौरान जगह-जगह पान मसाला का पाउच व थूकने के निशान मिलने पर सफाई करने को कहा।
विज्ञापन

जिला विधिक प्राधिकरण की सचिव व जिला एवं सत्र न्यायधीक्ष लवली जायसवाल ने जिला जेल का मुआयना करने के दौरान विचाराधीन बंदियों की सम्बन्धित न्यायालय जमानत याचिका से जुड़ी जानकारी ली। इस संबंध में लीगल एड डिफेंस काउन्सिल और पराविधिक स्वयं सेवकों के माध्यम से जिला कारागार में अभियुक्त से उसकी जमानत संबंधित न्यायालयों में दाखिला किए जाने के लिएउनके पास सुविधा की जानकारी लेने और अगर ऐसा कोई भी विचाराधीन बंदी जो कि जेल दाखिला के से 30 दिन के भीतर संबंधित न्यायालय में जमानत की याचना डालने में अक्षम है तो उनका सम्पूर्ण विवरण अंकित कर कार्यालय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को भेजने की बात कही। साथ ही लीगल एड डिफेंस काउन्सिल और पराविधिक स्वयं सेवकों की सहायता से प्रत्येक ऐसे विचाराधीन बंदी जोकि का विवरण हर माह भेजने को कहा। निरीक्षण के दौरान जगह-जगह पान मसाले गुटके के पाउच व पान मसाला थूका पाया गया, इसके संबंध में जेल अधीक्षक / जेलर से कहा कि बैरक की साफ सफाई की व्यवस्था बेहतर करें।
विज्ञापन

जेल के अस्पताल के निरीक्षण दौरान अस्पताल में साफ-सफाई कराने और अस्पताल में भर्ती किसी भी बंदी को इलाज के दौरान को असुविधा न होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed