फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Emotional video of father viral after child's death

बच्चे की मौत के बाद पिता का भावुक वीडियो वायरल

Mon, 29 Jun 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Emotional video of father viral after child's death
कन्नौज। जिला अस्पताल की फर्श पर बच्चे के शव से चिपका कर रोते प्रेमचंद्र। - फोटो : KANNAUJ
जिला अस्पताल में चार साल के बच्चे की दिमागी बुखार से मौत के बाद पिता का भावुक वीडियो वायरल होने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। पिता ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था।
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री के इस मामले को संज्ञान में लेने से स्वास्थ्य महकमे और प्रशासन में अफरातफरी का माहौल है। डीएम राकेश कुमार मिश्रा ने एसडीएम सदर को जांच सौंपते हुए दो सदस्यीय टीम बना दी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव मिश्रीपुर के चार वर्षीय अनुज की मौत के बाद सोशल मीडिया पर परिजनों के रोने बिलखने का वीडियो वायरल हो रहा है।
मुख्यमंत्री के संज्ञान में मामला पहुंच जाने से महकमा सकते में है। किस पर कब गाज कब गिर जाए, कहा नहीं जा सकता है। बचाव के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव मिश्रीपुर निवासी प्रेमचंद्र ने अपने बेटे अनुज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। कुछ देर बाद बच्चे की मौत हो गई थी।
परिजनों ने रोते हुए अस्पताल के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया था। इसके बाद सीएमएस डॉ. यूसी चतुर्वेदी ने जिला अस्पताल के शव वाहन से बच्चे के शव को घर भिजवाया था।

शासन ने स्वास्थ्य महकमे में कई तबादले किए हैं। इनमें जिला अस्पताल के सीएमएस यूसी चतुर्वेदी का नाम भी है।
लोग इसके पीछे की वजह बच्चे की मौत से जोड़ कर देख रहे हैं। सचिव वी. हेकाली सिमौमी ने प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. शक्ति बसु को संयुक्त जिला अस्पताल का मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed