{"_id":"5e7cd72f8ebc3e767940d533","slug":"embulens-divaidar-se-takaraee-paanch-log-ghaayal-kannauj-news-knp5524727107","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस डिवाइडर से टकराई, पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस डिवाइडर से टकराई, पांच लोग घायल
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एंबुलेंस डिवाइडर से टकराकर नाले में फंस गई। पांच लोग घायल हो गए। सीओ छिबरामऊ ने घायलों को गोद में उठाकर दूसरी एंबुलेंस से बिहार भेजा।
मथुरा के बालभद्र माट निवासी एंबुलेंस चालक ऊधम सिंह पुत्र गुलाब सिंह दिल्ली के आरआर हास्पिटल से सेवानिवृत्त आर्मी जवान व उनकी बीमार पत्नी को लेकर बिहार के पटना जिले के गोपालगंज जा रहे थे। साथ में पांच लोग और थे।
बुधवार रात 10 बजे के करीब थाना तालग्राम के गोवा गांव के सामने चालक को झपकी आने से एंबुलेंस बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर नाले में फंस गई। हादसे में सभी लोग घायल हो गए। उसी समय क्षेत्राधिकारी शिवकुमार थापा मीटिंग से लौट रहे थे। उन्होंने अपनी गाड़ी रोक दी। दूसरी एंबुलेंस से बीमारों को परिवार के साथ बिहार भेजा। एंबुलेंस को हमराह सिपाहियों की मदद से बाहर निकाला। उसे निकवा कट पर खड़ा कराया गया है।