फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Electricity team attacked, three injured including JE

विद्युत टीम पर हमला, जेई समेत तीन घायल

Sat, 05 Nov 2022 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Electricity team attacked, three injured including JE
तालग्राम। बिजली चेकिंग करने पहुंची टीम पर युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। दौड़ा-दौड़ा कर जेई समेत तीन कर्मचारियों को पीटकर घायल कर दिया। ग्रामीणों के घरों में घुसकर सभी ने जान बचाई। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

अमोलर विद्युत उपकेंद्र में तैनात जेई अरविंद कुमार, लाइनमैन अभिषेक और राजीव शुक्रवार शाम करीब सात बजे ढिपारा गांव में बिजली चेकिंग करने पहुंचे थे। इस दौरान मीटर से बाईपास बिजली चोरी का वीडियो बनाते समय चार युवकों ने टीम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। युवकों के हमले में जेई अरविंद कुमार समेत तीनों लाइनमैन घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस बल के साथ पहुंचे थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने सभी को सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल जेई ने अरविंद कुमार ने थाने में हमलावर चार युवकों के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed