{"_id":"64a46182a8ccdd18f90841a9","slug":"electricity-supply-of-25-villages-stalled-for-30-hours-kannauj-news-c-214-1-knj1003-130-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: 25 गांवों की 30 घंटे से बिजली सप्लाई ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: 25 गांवों की 30 घंटे से बिजली सप्लाई ठप
Tue, 04 Jul 2023 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 04 Jul 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
तालग्राम। ताहपुर उपकेंद्र में इनकमिंग मशीन में खराबी हो गई। 25 गांवों की 30 घंटे से बिजली सप्लाई ठप है। बिजली न आने से इलेक्ट्राॅनिक उपकरण शोपीस बनकर रह गए हैं। जेई और स्थानीय कर्मचारी मशीन ठीक करने में मंगलवार दोपहर दो बजे तक जुटे रहे पर सफलता नहीं मिली है।
सोमवार सुबह 10 बजे उपकेंद्र की इनकमिंग मशीन में खराब आ गई। जिससे सकरवारा, किस्तियापुर, लालशहपुरवा, महचंदापुर, बगुलिहाई, सुताह, बरई, मस्तियापुर, कुडरी, बैसापुर समेत 25 गांवों की बिजली गुल हो गई। बिजली अधिकारियों ने स्थानीय कर्मचारियों को लगा कर मशीन ठीक कराने का काम शुरू कराया। हालांकि काफी प्रयास के बाद भी कर्मचारी खराबी नहीं दूर कर सके। इससे कारण 30 घंटे से गांवों की बिजली सफलाई ठप है। क्षेत्र के सुनील कुमार, जयराम, राजेश, रजनीश, छोटेलाल, सर्वेश, जितेंद्र आदि का कहा कि बिजली न आने से घरों के इलेक्ट्राॅनिक उपकरण बंद पड़े हैं। सबसे ज्यादा परेशानी रात में उठानी पड़ रही है। जेई अरविंद कुमार कहना है कि मशीन में मामूली खराबी है। शाम तक ठीक कर जल्द बिजली सप्लाई चालू कराने का प्रयास किया जा रहा है।