{"_id":"62828d53c235c23386227978","slug":"electricity-of-five-thousand-families-stalled-for-four-hours-due-to-cable-box-blowing-kannauj-news-knp6971437150","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबिल बॉक्स फुंकने से चार घंटे ठप रही पांच हजार परिवारों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबिल बॉक्स फुंकने से चार घंटे ठप रही पांच हजार परिवारों की बिजली
विज्ञापन
फोटो:19: मकरंदनगर के 132 केवीए बिजली घर जले केबिल पैनल बॉक्स की मरम्मत करते कर्मी। संवाद
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। गर्मी बढ़ने के साथ बिजली खपत भी बढ़ गई है। जर्जर और थके उपकरणों के दम पर शहरी इलाकों को 24 घंटे बिजली देने का दम भरने वाला विभाग अब हांफने लगा है। सोमवार को दोपहर मकरंदनगर के 132 केवीए पावर हाउस का केबल बॉक्स फुंक गया। इस कारण सात फीडरों के लगभग पांच हजार उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी में लोग बिलबिला गए।
सोमवार को शहर स्थित मकरंदनगर के 132 केवीए बिजलीघर में दोपहर केबल बॉक्स गर्म होने के साथ ही जल गया। इससे मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। बिजलीघर से जुड़े सात फीडरों की आपूर्ति भी ठप हो गई। बताया गया है कि पांच हजार परिवारों के करीब 25 हजार सदस्यों को करीब चार घंटे परेशान होना पड़ा।
गर्मी में लोग इधर-उधर टहलने लगे। हाथों में पंखा लेकर गर्मी से बचने का प्रयास किया। दूसरी ओर इन फीडरों के 15 कोल्ड स्टोरेज में भी आपूर्ति नहीं जा सकी। एसडीओ ग्रामीण अरविंद कुमार ने बताया कि बॉक्स जलने की सूचना पर वह जेई राजेश कुमार व दीपक कनौजिया के साथ मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे तक मरम्मत का काम चला। चार घंटे बाद सप्लाई बहाल हुई।
विज्ञापन
शहर, अजयपाल, मकरंदनगर, नगरकोट, जसोदा, अटारा व कलक्ट्रेट फीडर को बिजली की दिक्कत रही।
केबल बॉक्स जल जाने से कलक्ट्रेट की बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। बताया गया है कि विकास भवन में एक कार्यक्रम चल रहा था। शिकायत हुई तो मानपुर फीडर से बिजली जोड़ दी गई।