{"_id":"64972f2dea4d25515d08d046","slug":"electricity-failure-in-migholi-village-for-70-hours-kannauj-news-c-12-1-303339-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: मिघौली गांव में 70 घंटे से बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: मिघौली गांव में 70 घंटे से बिजली गुल
Sat, 24 Jun 2023 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sat, 24 Jun 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ। मिघौली गांव में 70 घंटे से अंधेरा है। गर्मी से बेहाल ग्रामीणों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
प्रेमपुर चौकी क्षेत्र के मिघौली गांव में बिजली सप्लाई के लिए तीन ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं। इन ट्रांसफार्मरों से लगभग 200 उपभोक्ता हैं।
गांव के प्रिंस चौहान ने बताया कि गांव में पड़ी केबल जर्जर है, लोड बढ़ते ही टूट कर गिर जाती है। 70 घंटे पहले केबल जलने की शिकायत जेई से की गई थी। कुछ घंटे बाद ही दोबारा केबल जल कर टूट गई। इसकी मरम्मत अभी तक नहीं कराई गई है। गांव के पूनम तिवारी, रोहित चौहान, सुशील तिवारी, प्रांशू मिश्रा, विनोद, सरमन, रामप्रकाश आदि ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जर्जर लाइनों को बदलवाने की मांग की है। इस संबंध में जेई करन सिंह ने बताया कि शिकायत पर केबल जोड़ दी गई थी, दोबारा जलने की जानकारी नहीं है। लाइनमैन को भेजकर मरम्मत कराई जाएगी।