फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Electricity crisis in district hospital for 72 hours, investigation stalled

Kannauj News: 72 घंटे से जिला अस्पताल में बिजली संकट, जांचे ठप

Thu, 21 Dec 2023 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Thu, 21 Dec 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Electricity crisis in district hospital for 72 hours, investigation stalled
कन्नौज। बहादुरपुर-उज्जैना में पांच एमवीए ट्रांसफार्मर के खराब होने से जिला अस्पताल में 72 घंटे से बिजली का संकट बना हुआ है। सीटी स्कैन, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड आदि जांचे भी ठप हैं। जनरेटर भी बिजली की कमी पूरी नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

हरदोई मोड़ पर स्थित बहादुरपुर उज्जैना में पांच एमवीए ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। इसकी मदद से 15 गांवों के साथ ही जिला अस्पताल में बिजली सप्लाई की जाती है। दो दिन पहले सोमवार को ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली गुल हो गई थी। बिजली गुल होने से अस्पताल में होने वाली सभी जांचे बंद हो गई थीं। मंगलवार शाम के नया ट्रांसफार्मर लग गया, जिसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। सप्लाई बहाल होने के बाद भी अस्पताल की समस्या दूर नहीं हुई। अस्पताल में लो वोल्टेज के कारण लगी सीटी स्कैन, एक्सरे और अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं चल पा रही है। मरीजों को मजबूरी में प्राइवेट पैथोलॉजी से महंगी जांचे करानी पड़ रही है।
विज्ञापन





जनरेटर भी दे रहा दगा


जिला अस्पताल में बिजली की समस्या होने से वहां लगे जनरेटर से सप्लाई दी जा रही है लेकिन वह भी पर्याप्त बिजली नहीं दे पा रहा है। बार-बार जनरेटर बंद होने से समस्या हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन






सीएमएस डाॅ. शक्ति बसु ने बताया कि लो वोल्टेज के कारण सीटी स्कैन, डिजिटल एक्सरे और अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं चल पा रही है। बिजली विभाग को समस्या के निस्तारण के लिए बोला गया है। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा, जिसके बाद मरीजों को दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।







मरीजों ने बताई परेशानी







आरी गांव निवासी राम किशोरी ने बताया कि जिला अस्पताल में एक्सरे कराने के लिए आए थे, लेकिन मशीन लो वोल्टेज के कारण नहीं चल पा रही है, जिस कारण सुबह से ही एक्सरे कक्ष के बाहर खड़े हैं। एक्सरे न होने के कारण इलाज भी नहीं शुरू हो पा रहा है।




बिलग्राम के बड़ागांव निवासी दीना देवी ने बताया कि पिछले तीन दिनों से एक्सरे कराने के लिए अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन वोल्टेज की समस्या के कारण एक्सरे नहीं हो पा रहा है, जिस कारा परेशानी हो रही है। एक्सरे कराने के बाद ही इलाज हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed