फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Electricity corporation must remove HT lines passing over 28 council schools.

Kannauj News: 28 परिषदीय स्कूलों से गुजरी एचटी लाइन हटाए विद्युत निगम

Wed, 30 Sep 2026 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Electricity corporation must remove HT lines passing over 28 council schools.
कन्नौज। स्कूल चलो अभियान एवं बेसिक शिक्षा विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा बैठक मंगलवार को कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में हुई। इसमें सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास ने स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता, छात्र उपस्थिति, अवस्थापना सुविधाओं, सुरक्षा, मध्याह्न भोजन तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने विद्युत निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि चिह्नित 28 परिषदीय स्कूल परिसर से एचटी लाइन गुजर रही है। लाइन को शीघ्र हटाने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन


सीडीओ ने डीसी मनरेगा को निर्देशित किया कि जिन स्कूलों में पहुंच मार्ग का अभाव है या खराब है, वहां स्वयं स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित योजना के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाए, ताकि छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को स्कूल पहुंचने में दिक्कत न हो। बीएसए को निर्देश दिए कि बारिश के बाद स्कूल परिसरों में झाड़ियों की सफाई, स्वच्छता, रंगाई-पुताई सहित आवश्यक अनुरक्षण कार्य प्राथमिकता से पूर्ण कराएं।
विज्ञापन

स्कूलों में स्वच्छ पेयजल, रनिंग वाटर, विद्युत, स्वच्छता एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। साथ ही बच्चों को मध्याह्न भोजन के दौरान सुविधाजनक ढंग से बैठने के लिए ग्रीन मैट की व्यवस्था कराने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed