फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Electricity connections being disconnected before the time limit

Kannauj News: समय सीमा से पहले ही काटे जा रहे बिजली कनेक्शन

Sat, 14 Mar 2026 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Electricity connections being disconnected before the time limit
तिर्वा। स्मार्ट मीटर व्यवस्था लागू होने के बाद बिजली उपभोक्ताओं को नई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि कुछ बकाया जमा करने की निर्धारित समय सीमा से पहले ही बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन



कस्बा निवासी गौरव गुप्ता, गोपाल गुप्ता, मनीष और सूरज समेत कई उपभोक्ताओं ने बताया कि उनके खातों में कुछ बकाया धनराशि थी, जिसे जमा करने की अंतिम तिथि 22 मार्च निर्धारित थी। इसके बावजूद निगम की ओर से लगभग 10 दिन पहले ही बिजली कनेक्शन काट दिया गया। अचानक बिजली कटने से घरों व दुकानों में अंधेरा छा गया। बिना किसी कारण की जानकारी से अचानक बिजली गुल हो जाने से दुकान में बहुत नुकसान हो गया। उपभोक्ताओं का कहना है कि जब इस संबंध में एसडीओ से संपर्क किया तो उन्होंने यह कहकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया कि कनेक्शन कटौती ऊपर से की गई है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि निगम समस्या का समाधान करने के बजाय हर बार यही जवाब देकर टालमटोल करता रहता है। एसडीओ सतीश चंद्र ने बताया कि क्षेत्र में प्री-पेड व्यवस्था लागू है, बकाया धनराशि होने पर सप्लाई आपूर्ति अपने आप बाधित हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed