{"_id":"6016eea98ebc3e332851bffd","slug":"electricity-bill-kannauj-news-knp6091400197","type":"story","status":"publish","title_hn":"पचास हजार से ज्यादा के बकायेदारों की जारी होगी आरसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पचास हजार से ज्यादा के बकायेदारों की जारी होगी आरसी
विज्ञापन
पंजीकरण कराने के लिए उपभोक्ता को समझाते जेई अजय अवस्थी।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। बिजली विभाग ने बकाया बिल वसूली के लिए सख्ती शुरू कर दी है। 12 करोड़ से ऊपर के बकाए में 23 सौ नलकूप कनेक्शन धारकों की आरसी जारी की जाएगी। अभी तक 50000 से ज्यादा के बकाए में 600 से अधिक व्यवसायिक कनेक्शन धारकों को नोटिस भेजे जा चुके हैं।
अधिशासी अभियंता रवींद्र सिंह ने बताया कि कोविड-19 एकमुश्त समाधान योजना के अंतर्गत नलकूप, व्यवसायिक व सरकारी विभागों पर बकाया वसूली के निर्देश जारी किए गए थे। डिवीजन क्षेत्र में 2300 नलकूप कनेक्शन धारक ऐसे हैं जिन पर 50000 से ज्यादा का बकाया है। इसके बाद भी इन लोगों ने एक मुश्त समाधान योजना के तहत पंजीकरण नहीं कराया।
इन सभी कनेक्शन धारकों के खिलाफ आरसी जारी की जाएगी। जबकि 600 व्यावसायिक कनेक्शन धारकों की आरसी जारी कर नोटिस भेजे जा चुके हैं।
अंतिम दिन भी लक्ष्य तक नहीं पहुंच सका विभाग
कोविड-19 एकमुश्त समाधान योजना के तहत पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि पर विभाग लक्ष्य हासिल नहीं कर सका। एक्सईएन रवींद्र सिंह ने बताया कि अंतिम दिन डिवीजन के सभी उपकेंद्रों पर 1456 बकाएदारों के पंजीकरण का लक्ष्य दिया गया था। छिबरामऊ में 479 के सापेक्ष 213 बकाएदारों का पंजीकरण किया गया। इसी तरह सौरिख उपकेंद्र पर 275 में से 113, सिकंदरपुर में 120 में से 64, तालग्राम में 222 में से 115 व गुरसहायगंज में 360 में से 185 बकायेदारों का पंजीकरण किया गया।
विज्ञापन
पंजीकरण के लिए बकायेदारों के घर दी दस्तक
शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए जेई अजय कुमार अवस्थी ने नगर में बकायेदारों के घर पर दस्तक दी और पंजीकरण कराने के लिए उपभोक्ताओं को उपकेंद्र भेजा। इसके साथ ही गुरसहायगंज, सौरिख, सिकंदरपुर में भी डोर टू डोर अभियान चलाया गया।
व्यवसायिक कनेक्शन धारकों ने 1.13 करोड़ किए जमा
तिर्वा। वाणिज्य व औद्योगिक बिजली कनेक्शनधारकों के लिए चल रही छूट के दौरान 810 कनेक्शन धारकों में से 525 लोगों ने 1.13 करोड़ रुपये का बिल जमा कर छूट का फायदा उठाया।
बिजली विभाग ने वाणिज्य व औद्योगिक कनेक्शन धारकों का करोड़ों रुपये का बकाया बिल जमा कराने के लिए एक दिसंबर से 31 जनवरी तक 30 प्रतिशत छूट दी थी। इसके लिए कैंप का आयोजन किया गया। बकाया बिल में छूट मिलने की जानकारी मिलते ही लोगों ने अपना पंजीकरण कराना शुरू कर दिया। दो माह में 525 वाणिज्य व औद्योगिक बिजली कनेक्शन धारकों ने 1.13 करोड़ बकाया बिल जमा किया। एसडीओ सुधांशु श्रीवास्तव ने बताया कि करीब 810 वाणिज्य व औद्योगिक बिजली कनेक्शन हैं, जिनमें से 525 कनेक्शन धारकों ने कैंप में अपना पंजीकरण कराकर 1.13 करोड़ बकाया बिल जमा किया।