{"_id":"6095834e8ebc3ebd0b6fc994","slug":"electrical-system-stalled-due-to-strong-storm-and-rain-kannauj-news-knp6271401186","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज आंधी व बारिश से व़िद्युत व्यवस्था ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज आंधी व बारिश से व़िद्युत व्यवस्था ठप
विज्ञापन
छिबरामऊ। आंधी और बारिश ने गुरुवार की देर रात और शुक्रवार की सुबह फल लदे पेड़ों और फसलों को नुकसान किया। विद्युत उपकेंद्र की 33 केवीए का केबल फट जाने से बिजली व्यवस्था ठप हो गई। कई जगह पेड़ गिरने से रास्ते अवरुद्ध हुए। साथ ही खेत में कटे पड़े फसलों को नुकसान हुआ है।
केबल फटने से छिबरामऊ नगर और देहात सहित प्रेमपुर, विशुनगढ़, सौरिख, हसेरन आदि में विद्युत व्यवस्था ठप हो गई। जेई अजय अवस्थी ने बताया कि बिजली का केबल जोड़ने का कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द ही बिजली दुरुस्त हो जाएगी। उधर, ग्राम नौगाई, निगोह, प्रेमपुर, अकबरपुर, विशुनगढ़ सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों में फसलों को भारी नुकसान हुआ है। कई जगह पेड़ों के गिरने से रास्ते अवरुद्ध हो गए हैं।
हसेरन प्रतिनिधि के मुताबिक सुबह तेज बारिश और आंधी में बिजली गिरने से ग्राम भालेपुरवा निवासी जितेंद्र सिंह की 50 हजार रुपये की गाय मौके पर ही मर गई। सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल ने रिपोर्ट शासन को भेजी है।
विज्ञापन
सिकंदरपुर प्रतिनिधि के मुताबिक आंधी और बारिश से नगर में व देहात क्षेत्र में फसलों को भारी नुकसान हुआ है। आजाद नगर के किसान राघव व अनुराग ने बताया कि रात में ही मक्का की फसल की सिंचाई की थी। सुबह की बारिश और आंधी से पूरी फसल गिर गई। दोनों किसानों ने बताया लगभग 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
सौरिख प्रतिनिधि के मुताबिक तेज आंधी और बारिश के चलते सड़कों के किनारे खंभों पर लगे बिजली के तारों पर पेड़ों की टहनियां टूटकर गिरने से नगर और क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
जेई सुनील कुमार वर्मा ने टीम के साथ छिबरामऊ से लेकर सौरिख तक 33 हजार केवी की लाइन पर टूट कर गिरी पेड़ की टहनियों को हटवाया और फाल्टों को ठीक करवाया। लगभग 10 घंटे बीत जाने के बाद भी बिजली की सप्लाई शुरू नहीं हो सकी थी।