{"_id":"626ec68d469ee76aae2b9327","slug":"electicity-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6943944132","type":"story","status":"publish","title_hn":"इत्रनगरी में बिजली ने उड़ाई 10 लाख लोगों की नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इत्रनगरी में बिजली ने उड़ाई 10 लाख लोगों की नींद
विज्ञापन
तिर्वा क्रासिंग के करीब अंदर ग्राउंड फाल्ट सही करते कर्मचारी। संवाद
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। बिजली कटौती से इत्र नगरी में हायतौबा मची हुई है। शनिवार की रात जिलेभर के ज्यादातर इलाकों में अंधाकुप्प हो गया। करीब 10 लाख लोगों की नींद उड़ गई। अंडरग्राउंड केबल में फाल्ट होने से अकेले सरायमीरा क्षेत्र में रहने वाले करीब 25 हजार लोगों के लिए शनिवार की रात किसी सजा से कम नहीं रही। ऐसी ही हालत शहर के कई इलाकों को रही। सुबह 8 बजे कर्मचारी मशक्कत के बाद फाल्ट खोज पाए और बिजली आई।
चिलचिलाती गर्मी में 24 घंटे आपूर्ति देना यूपीपीसीएल विभाग के लिए चुनौती साबित हो रहा है। विभाग का दावा है कि रोजाना ओवर लोडिंग के चलते खूब फाल्ट हो रहे हैं। इस कारण कटौती करनी पड़ रही है। इसी का दंश शनिवार की रात सरायमीरा के तिर्वा क्रॉसिंग, सदर तहसील, रोडवेज बस स्टाप, डाक बंगला रोड, कचहरी रोड, आंबेडकर नगर, ठेकेदार गली, सरदार गली, सराय गली, मील कॉलोनी, कटियार मोहल्ला, देविन टोला समेत अन्य इलाकों से जुड़े बाशिंदों को झेलना पड़ा। रात करीब एक बजे हुए फाल्ट के बाद इलाके की बिजली गुल हो गई। लोगों की शिकायत के बाद रात से ही विभाग की टीम फाल्ट ढूंढने में जुट गई। सुबह आठ बजे के बाद तिर्वा कॉसिंग पर मिले फाल्ट को दुरुस्त करने बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। गर्मी के साथ बढ़ी खपत के चलते शहरी व ग्रामीण के कई इलाके बिजली समस्या से जूझ रहे हैं।
किसी ने जागकर तो टहलकर गुजारी रात
बिजली कटौती के बाद इनवर्टर भी साथ छोड़ गए। इसके कारण किसी ने जागकर तो किसी ने छतों और सड़कों पर टहल रात गुजारी। इस दौरान मच्छरों का भी हमला तेज रहा। दूसरी ओर तिर्वा इलाके में बिजली कटौती की समस्या करीब एक सप्ताह से बढ़ी हुई है।
विज्ञापन
बोले जेई
शनिवार की रात तिर्वा क्रॉसिंग के करीब अंडरग्राउंड केबल में फाल्ट हो गया था। इस कारण उसको ढूंढने में समय लग गया। फाल्ट को दुरुस्त कराकर आपूर्ति दी जा रही है।
- समीर, अवर अभियंता