फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Elderly man dies after falling from roof, family cries out

Kannauj News: छत से गिरकर बुजुर्ग की मौत, परिजनों में चीख पुकार

Tue, 12 May 2026 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 12 May 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies after falling from roof, family cries out
तिर्वा। छत पर सो रहे वृद्ध देर रात लघुशंका के लिए गए, तभी उनका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे आ गिरे। परिजन उन्हें गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार कस्बा के कालिका नगर निवासी मुन्ना यादव (60) रविवार रात मकान की छत पर सो रहे थे। देर रात करीब दो बजे वह लघुशंका के लिए उठे। इसी दौरान अंधेरे में बाथरूम की ओर जाते समय उनका पैर फिसल गया और वह छत से सीधे नीचे आंगन में जा गिरे। हादसे से उनके सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं। गिरने की आवाज और चीख सुनकर परिजन जाग गए और उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल संजय शुक्ल ने बताया कि मामले की कोई सूचना नहीं मिली है। सूचना मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed