फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   eladeee kee teem ne prayaagaraaj ko 10 viket se haraaya

एलडीए की टीम ने प्रयागराज को 10 विकेट से हराया

Wed, 22 Jan 2020 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
eladeee kee teem ne prayaagaraaj ko 10 viket se haraaya
बोर्डिंग मैदान में क्रिकेट खेलते प्रयागराज व लखनऊ के खिलाड़ी। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। शहर के बोर्डिंग मैदान में चल रहे स्व. ओम प्रकाश पाठक मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले क्वार्टर फाइनल मैच में लखनऊ एलडीए ने प्रयागराज को 10 विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन

लखनऊ की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। प्रयागराज की टीम 13.4 ओवरों में 48 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। सर्वाधिक 10 रन अमन भदौरिया ने बनाए। साहिल ने सात रनों का योगदान दिया। एलडीए लखनऊ की ओर से गेंदबाजी करते हुए प्रियांशु आनंद ने तीन विकेट लिए। उत्कर्ष अवस्थी ने दो, दीपक शर्मा ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी एलडीए लखनऊ की टीम ने 49 रनों के लक्ष्य को 7.3 ओवरों में हासिल कर लिया। 10 विकेट से मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। लखनऊ एलडीए की ओर से समस्त ने 37 और अभिषेक ने 8 रनों का योगदान दिया। मैन ऑफ द मैच रहे लखनऊ एलडीए के प्रियांशु आनंद को विधायक तिर्वा कैलाश राजपूत ने पुरस्कृत किया। टॉस के समय मुख्य अतिथि विपिन दीक्षित रहे। अंपायरिंग रितेश शर्मा व रोहित सिंह ने की। स्कोरर की भूमिका में आकाश मिश्रा और प्रियांशु रहे। मौके पर संजय सामवेदी, पवन त्रिवेदी, ममतेश तिवारी, सजल सिंह, आनंद मिश्रा, गुफरान हुसैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed