फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   eksapresave se nikale har vaahan par rahegee yoopeeda kee nigaah

एक्सप्रेसवे से निकले हर वाहन पर रहेगी यूपीडा की निगाह

Wed, 16 Oct 2019 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
eksapresave se nikale har vaahan par rahegee yoopeeda kee nigaah
तिर्वा(कन्नौज)। एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले हर वाहन पर अब यूपीडा की निगाह होगी। यूपीडा ने लखनऊ से आगरा के बीच हर सात किमी पर एटीसीसी कैमरे लगवाए हैं। यह आज से चालू हो गए। ये कैमरे हर वाहन की संख्या के साथ-साथ रफ्तार भी रिकार्ड करेंगे।
विज्ञापन

304 किमी लंबे एक्सप्रेसवे पर लखनऊ से आगरा के बीच समय कम हुआ है। रफ्तार के कारण हादसों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यूपीडा लोगों को जागरूक करने के साथ जगह-जगह उपकरण लगवाकर बचने के तरीके बता रहा है। यूपीडा ने लोगों की सुरक्षा के लिए कर्मचारियों को भी तैनात किया है। यह हादसा होते ही मौके पर पहुंच जाते हैं। यूपीडा ने वाहन चालकों के रुकने व ठहरने के लिए अलग-अलग जगहों पर रेस्ट एरिया भी बनवाए हैं।
विज्ञापन

लोगों की सुरक्षा का दावा कर रही यूपीडा ने एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार में चलने वाले वाहनों पर निगरानी रखने के लिए काम शुरू कर दिया है। एक्सप्रेसवे पर लखनऊ से आगरा तक जाने वाले वाहनों की रफ्तार व वाहनों की संख्या पता करने के लिए लखनऊ से आगरा तक 50 एटीसीसी कैमरे लगवाए गए हैं। यह कैमरे हर सात किमी की दूरी पर लगे हैं। कैमरे वाहनों की रफ्तार व उनकी संख्या बताएंगे। यूपीडा सुरक्षा अधिकारी आरसी दुबे ने बताया कि कैमरों से वाहनों की गति, उनकी संख्या और उनके चढ़ने-उतरने की जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed