{"_id":"5fe62ccd8ebc3e3e805965c5","slug":"eksapresave-par-sadak-haadase-mein-majadoor-kee-maut-kannauj-news-knp6021397160","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में मजदूर की मौत
विज्ञापन
शिवम की फाइल फोटो।
- फोटो : KANNAUJ
तालग्राम(कन्नौज)। रिश्तेदारी से घर लौट रहे युवक की बाइक को एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। बाइक चालक हेलमेट लगाए था।
थाना तालग्राम के गांव खानपुर निवासी शिवम बाथम (22) पुत्र रामवीर एरवाकटरा में रिश्तेदार के यहां से गुरुवार रात साढे़ दस बजे के करीब घर लौट रहे थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना ऊसराहार की कुदराइल पुलिया के पास तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में शिवम गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। किशनी (मैनपुरी)के पूर्व ब्लाक आशीष मौके से गुजर रहे थे। उन्होंने युवक को पड़ा देख यूपीडा अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी मनोहर लाल, नामवर सिंह, एनसीसी के शैलेंद्र चौहान, अनिल मिश्रा, प्रदीप, अजय सिंह ने एंबुलेंस से मिनी पीजीआई सैफई भेजा। यहां डॉक्टरों ने शिवम बाथम को मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी पर प्रधान अश्विनी कुमार पाल परिजनों के साथ अस्पताल पहुंच गए। पिता की सूचना पर ऊसराहार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को लिए भेज दिया।
शुक्रवार को शव घर आते ही परिवार में कोहराम मच गया। पिता रामवीर ने बताया कि वह भूमिहीन हैं। मजदूरी कर गुजर बसर करते हैं। पुत्र शिवम साथ में मजदूरी और बटाई पर खेती करता था। वह चार संतानों में भाई सुरजीत, अनुज और पुत्री आरती से बड़ा था। शिवम की शादी नहीं हुई थी।