फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   eksapresave par bas palatee, 29 yaatree ghaayal, chhah gambheer, kuchh der baad palatee bas mein ghusee kaar, ek kee maut

एक्सप्रेसवे पर बस पलटी, 29 यात्री घायल, छह गंभीर, कुछ देर बाद पलटी बस में घुसी कार, एक की मौत

Mon, 24 May 2021 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
eksapresave par bas palatee, 29 yaatree ghaayal, chhah gambheer, kuchh der baad palatee bas mein ghusee kaar, ek kee maut
तिर्वा(कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सिकरोरी गांव के पास रविवार रात करीब एक बजे बड़ा हादसा हुआ। यात्रियों से भरी स्लीपर बस वाहन को बचाने के चक्कर में डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व राहत दल ने 29 घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। यहां से छह को गंभीर देख कानपुर (हैलट) रेफर कर दिया गया। वहीं कुछ देर बाद पलटी बस से फॉर्च्यूनर कार टकरा गई। इससे कार सवार एक शख्स की मौत हो गई।
विज्ञापन

स्लीपर बस पश्चिम बंगाल से गुरुग्राम जा रही थी। इसमें 50 लोग सवार थे। जिला अस्पताल में घायल चालक पंकज ने बताया कि ज्यादातर यात्री सो रहे थे। अचानक लेन में दूसरे वाहन को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे से बस में चीख-पुकार मच गई। थोड़ी देर में पहुंची यूपीडा टीम व पुलिस ने पलटी बस में से घायलों को बाहर निकाला। कई लोग एक-दूसरे के ऊपर गिर जाने से घायल हुए थे। किसी का सिर फटा तो किसी की हड्डी टूट गई। ज्यादा घायल 29 लोगों को एंबुलेंस व अन्य वाहनों से जिला अस्पताल भेजा गया। इमरजेंसी में सभी को भर्ती कर लिया गया। गंभीर घायल छह लोग कानपुर (हैलट) के लिए रेफर कर दिए गए। दोपहर तक ज्यादातर घायलों को कानपुर भेज दिया गया। कम घायलों को उपचार कर छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

इसी बीच लखनऊ की ओर से आ रही कार पलटी बस से टकरा गई। कार में दो अन्य लोग भी थे। हादसे के बाद वह नहीं दिखे। कार में फंसे शख्स को बाहर निकाला गया। हल्की नब्ज चल रही थी। कुछ देर बाद मौत हो गई। मृतक की पहचान थाना मुरवा के मेनरोड सिंगरौली, मध्यप्रदेश निवासी राकेशधर दुबे(50) के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कार में बैठे अन्य के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस हादसे में ये हुए घायल
-शकीरुल(26) इनकी पत्नी तनुजा(21) निवासी सौसिटी, सेक्टर-40, गुरुग्राम।
-बिट्टृ (4) व जन्नतुल (30) पुत्र सफातुल्ला निवासी मीनापाड़ा, दक्षिणी दीनाजपुर, बंगाल।
-फिरोज हुसैन (23) निवासी सेमरिया, बंगाल।
-देवेंद्र(25) निवासी बंधा, थाना ऊसराहार, इटावा।
-फजरुल(30) निवासी नयापुर्वा, थाना रामपुर, जिला बरूअर, बंगाल।
-जितेंद्र (33) निवासी तेरपुर कला, गाजीपुर।
-राम (18), श्याम(15) व राहुल(21) पुत्र जुरेन, हमीरपुर, बंगाल।
-सुनीता देवी(34) पत्नी पंचम, इनका बेटा केशव (18) निवासी हमीरपुर, थाना केशवपुर, दिल्ली।
-नसरुल(32) निवासी बिटहार, थाना कुसमांडी, दीनाजपुर, बंगाल।
-उमर फारूक(24), अवातुल्ला(22) निवासी अनंतापुर, चापना दक्षिणी, दीनाजपुर, बंगाल।
-मो.हारून रफी (34) निवासी उत्तर दीनाजपुर, बंगाल।
-मंजूर आलम (30) निवासी काशीटंगा, थाना कटियागंज, उत्तरी दीनाजपुर, बंगाल।
- सुजीत सरकार (35) निवासी श्वेतपुर, जनपद दक्षिणी, दीनाजपुर, बंगाल।
- मुमताज (40) निवासी नया पारा, दक्षिणी दीनाजपुर, बंगाल।
- सईदुल्ला रहमान(30) निवासी काशीपुर, कुसमांडी, दक्षिणी दीनाजपुर, बंगाल।
- अयूब सरकार (18) निवासी परेर, थाना ईंटाहार, उत्तरी दीनाजपुर, बंगाल।
- अंदाहुल हक (22) पुत्र नुद्दू निवासी अंटूपुर, थाना कुसमांडी, दक्षिणी दीनाजपुर, बंगाल।
- चालक पंकज सिंह(40) निवासी भदौरियनपुर्वा, थाना बिधूना, जनपद औरैया।
-शोभा (35) पत्नी जुरेन निवासी कोटाग्राम, थाना हेमंताबाद, उत्तरी दीनाजपुर।
- ब्यूटी (20) पत्नी अवातुल्ला निवासी मीनापाड़ा थाना कुसमांडी दक्षिणी दीनाजपुर बंगाल।
- कलीम(22) निवासी रतनपुर, थाना गंगारामपुर, दक्षिणी दीनाजपुर, बंगाल।
- राहुल अमीन(19) व अनवार हुसैन (21) पुत्र नुद्दू निवासी सारा मेनबाग, कुसमांडी, उत्तरी दीनाजपुर बंगाल।
घायलों के परिवार वालों को सूचना दी गई: एसपी
एसपी प्रशांत वर्मा का कहना है कि स्लीपर बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के कुछ समय के भीतर यूपीडा और तिर्वा, ठठिया थाने की पुलिस पहुंच गई। राहत कार्य करते हुए सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। ज्यादा गंभीर को हैलट (कानपुर) भेज दिया गया। घायलों के परिवार वालों को सूचना दी जा रही है। कार के मृतक के परिवारीजनों को भी सूचना दी गई है। तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed