{"_id":"5dd2ec578ebc3e54ee7985df","slug":"eksapres-ve-par-shakkar-kee-boriyon-se-bhara-trak-palata-machee-lootamaar-kannauj-news-knp5266841177","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस-वे पर शक्कर की बोरियों से भरा ट्रक पलटा, मची लूटमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस-वे पर शक्कर की बोरियों से भरा ट्रक पलटा, मची लूटमार
विज्ञापन
एक्सप्रेस-वे पर पलटा ट्रक व बिखरीं शक्कर भरी बोरियां।
- फोटो : KANNAUJ
तालग्राम(कन्नौज)। हरदोई की चीनी मिल से शक्कर लादकर राजस्थान जा रहे 18 चक्का ट्रक के चालक को झपकी आ गई। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस-वे पर पलट गया। हादसे में चालक और हेल्पर चुटहिल हो गए। सीएचसी में प्राथमिक उपचार कराया गया। वहीं, शक्कर भरी बोरियों के लिए लूटमार मच गई। लोग मौके से करीब 50 बोरी शक्कर उठा ले गए। हादसे से तीन घंटे तक एक्सप्रेस-वे पर यातायात प्रभावित रहा।
जयपुर के सहापुर गांव निवासी जितेंद्र सिंह पुत्र रामचंद्र 18 चक्का ट्रक में हरदोई चीनी मिल से शक्कर की 700 बोरियां लादकर हरियावां राजस्थान जा रहे थे। साथ में हेल्पर पप्पू थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के 163 किलोमीटर पर थाना तालग्राम के भीकमपुर सहनी गांव के सामने चालक को झपकी आने से ट्रक डिवाइडर से टकरा गया। ट्रक सुरक्षा जाल तोड़ता हुआ कई मीटर दूर जाकर पलट गया। हादसे में चालक और हेल्पर चुटहिल हो गए।
ट्रक पलटने की जानकारी होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। यह शक्कर की बोरी उठाकर ले जाने लगे। पुलिस के पहुंचने पर लोग भागे। तब तक लोग 50 बोरी ले गए। बोरी के फटने से शक्कर सड़क पर भी फैल गई। यूपीडा टीम ने बैरिकेडिंग लगाकर दो लेन का यातायात रोका। एक लेन से वाहनों को धीमी गति से गुजारा गया। यह स्थिति करीब तीन घंटे तक बनी रही। उधर, घायलों का सीएचसी में प्राथमिक उपचार कराया गया। काफी मशक्कत के बाद एनसीसी गश्ती टीम ने आवागमन शुरू कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह का कहना है कि गनीमत रही कि दुर्घटना के समय उस लेन पर कोई दूसरा वाहन नहीं गुजरा रहा था, वरना हादसा बड़ा हो सकता था। चालक ने शक्कर की कुछ बोरियां कम होने की जानकारी दी है। पता किया जाएगा कि शक्कर की बोरियां कौन लेकर गया है।