फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The first stage will consist of 34 questions, and the second stage will have 40 questions.

Kannauj News: प्रथम में 34 प्रश्न और द्वितीय चरण 40 प्रश्न होंगे

Thu, 01 Oct 2026 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
The first stage will consist of 34 questions, and the second stage will have 40 questions.
कन्नौज। उत्तर प्रदेश में जनसंख्या गणना का कार्य एक दिसंबर से चार जनवरी 2027 तक किया जाएगा। एक दिसंबर से प्रगणक घर-घर जाकर जनसंख्या गणना का कार्य करेंगे। जनसंख्या गणना के दौरान 40 प्रश्नों के माध्यम से आवश्यक जानकारी एकत्र की जाएगी। पांच जनवरी को रात 12 बजे तक जनसंख्या गणना होगी। यह जानकारी डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बुधवार को एनआईसी सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जनसंख्या गणना से पहले 16 से 30 नवंबर तक स्वगणना की सुविधा उपलब्ध रहेगी, जिसके माध्यम से नागरिक स्वयं अपनी और परिवार की जनगणना संबंधी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। उन्होंने स्वगणना के प्रति अधिक से अधिक जन-जागरूकता बढ़ाने तथा नागरिकों को इस सुविधा का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन

मास्टर ट्रेनर सस्मित द्विवेदी ने जनगणना 2027 के द्वितीय चरण से संबंधित प्रमुख बिंदुओं पर प्रस्तुतीकरण दिया। इसमें जनगणना की अवधारणा, इससे संबंधित वैधानिक प्रावधानों, प्रशासनिक संरचना, जनसंख्या गणना की समय-सारणी तथा द्वितीय चरण से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी। इस दौरान जनगणना कार्य निदेशालय की ओर से नामित जिला प्रभारी अंशु साहू तथा मास्टर ट्रेनर सस्मित द्विवेदी एवं मृदुल मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेघर परिवारों की भी होगी गणना
जनगणना के दौरान बेघर परिवारों की भी गणना की जाएगी। बेघर परिवारों की गणना चार जनवरी 2027 की शाम को की जाएगी। इसके लिए भी कॉलम दिया गया है। जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार्जवार गणना ब्लॉक (ईबीएस) की अनुमानित संख्या की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed