फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   eksapres tren band hone se relave ko 40 din mein aath laakh kee chapat

एक्सप्रेस ट्रेन बंद होने से रेलवे को 40 दिन में आठ लाख की चपत

Sun, 26 Jan 2020 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
eksapres tren band hone se relave ko 40 din mein aath laakh kee chapat
कन्नौज रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट पर पुताई करता कर्मचारी। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। 16 दिसंबर से अप-डाउन कानपुर-अनवरगंज फर्रुखाबाद एक्सप्रेस के कोहरे व अन्य कारणों के कारण बंद रहने से रेलवे विभाग को चालीस दिन में तगड़ा नुकसान हुआ है। रेलवे के मुताबिक ट्रेन से रोजाना करीब 500 से अधिक सवारियां अप-डाउन में सफर करती हैं। चालीस दिन में लगभग 8 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। रेलवे के नए आदेश के मुताबिक इस ट्रेन को 29 फरवरी के लिए और निरस्त कर दिया गया है। ट्रेन बंद होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कन्नौज रेलवे स्टेशन पर यात्री एक माह से अधिक समय से एक्सप्रेस ट्रेन बंद होने से दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। कोहरे व अन्य कारणों से रेलवे ने 16 दिसंबर से 12:20 पर 05305 फर्रुखाबाद-कानपुर-अनवरगंज एक्सप्रेस व 4:26 पर 05306 कानपुर-अनवरगंज-फर्रुखाबाद एक्सप्रेस को बंद कर दिया था। रेलवे के मुताबिक इस ट्रेन पर कन्नौज स्टेशन से रोजाना करीब 500 से अधिक सवारियां अप-डाउन में यात्रा करती थीं। इस हिसाब से 40 दिन में आठ लाख रुपये का नुकसान हो चुका है। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर से जारी निर्देश के तहत अब अप-डाउन एक्सप्रेस को 29 फरवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

डीआरएम पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि कोहरा सहित अन्य कारणों से ट्रेन बंद की गई है। ट्रेन बंद होने से राजस्व के नुकसान की बाबत पूछे जाने पर बताया कि ट्रेन बंद होने से राजस्व का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेनों के रूटों में किया गया बदलाव
पूर्वोत्तर रेलवे से जारी निर्देश में कुछ ट्रेनों के रूट में बदलाव कर दिया गया है। डीआरएम के पीआरओ ने बताया कि पटना से चलने वाली 13237 व 13239 पटना-कोटा एक्सप्रेस एक से 29 फरवरी तक सोमवार को छोड़कर अपने निर्धारित मार्ग कानपुर-टूंडला-आगरा-मथुरा-भरतपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कानपुर-फर्रुखाबाद-कासगंज-मथुरा-अछनेरा भरतपुर के रास्ते जाएगी। कोटा से चलने वाली 13238 व 13240 कोटा-पटना एक्सप्रेस एक से 29 फरवरी तक शनिवार को छोड़कर अपने निर्धारित मार्ग भरतपुर-मथुरा-आगरा-टूंडला कानपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग भरतपुर-अछनेरा-मथुरा-कासगंज-फर्रुखाबाद कानपुर के रास्ते जाएगी।

रेलवे स्टेशन पर जारी रंगरोगन का कार्य
रेलवे स्टेशन पर पिछले एक माह से रंगरोगन का कार्य जारी है। रेलवे स्टेशन परिसर से लेकर बाहर तक रंगाई-पुताई का काम हो रहा है। गणतंत्र दिवस को लेकर विशेष तैयारियां हो रही हैं। कर्मचारियों को लगाकर मुख्य गेट पर रंगाई-पुताई कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed