{"_id":"61098cc48ebc3e88e346615c","slug":"ek-gaanv-ko-paanee-teen-majaron-ke-log-pyaase-kannauj-news-knp644147431","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक गांव को पानी, तीन मजरों के लोग प्यासे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक गांव को पानी, तीन मजरों के लोग प्यासे
विज्ञापन
रनवां ग्राम पंचायत की पानी की टंकी।
- फोटो : KANNAUJ
तालग्राम(कन्नौज)। ग्राम पंचायत रनवां के मजरा भोजापुर, तिलकापुर, रूराखेड़ा के बाशिंदे करीब तीन साल से टंकी से पानी की बाट जोह रहे हैं। समस्या के समाधान के हालात अब भी नहीं लग रहे हैं। इन मजरों के करीब छह हजार लोग हैंडपंप के सहारे हैं। यह भी दगा देने लगे हैं। महज रनवां गांव में आपूर्ति हो रही है। इससे लोगों में नाराजगी है।
रनवां ग्राम पंचायत के लिए जलनिगम की ओर से पानी की टंकी बनवाई गई है। यहां के तीन मजरों में जलापूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाई गई थी। टंकी का निर्माण निचली जगह पर होने से ऊंचाई पर बसे भोजापुर, तिलकापुर, रूराखेड़ा में पानी नहीं पहुंच रहा है। सुरजीत, अरविंद, अशोक यादव, नीलेश, अतर सिंह, अवधेश का कहना है कि पानी की टंकी का लाभ इन गांव के लोगों को नहीं मिल पा रहा है। हैंडपंप अब दगा देने लगे हैं।
प्रधान स्नेहलता का कहना है कि रूराखेड़ा की पाइप लाइन खराब होने से जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। वह जल निगम को पत्र लिखकर समस्या के समाधान का प्रयास करेंगी। ऊंचाई वाले गांवाें में सबमर्सिबल लगवाने का प्रयास होगा।