{"_id":"63cae3fda743115a0d63fcf7","slug":"eight-lakh-stolen-from-soldier-s-house-kannauj-news-knp7398688131-2023-01-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: फौजी के घर आठ लाख की चोरी, पत्नी के गांव जाने के बाद हुई वारदात, पुलिस ने शुरू की छानबीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: फौजी के घर आठ लाख की चोरी, पत्नी के गांव जाने के बाद हुई वारदात, पुलिस ने शुरू की छानबीन
Sat, 21 Jan 2023 10:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
परिवार के लोगों से चोरी की जानकारी करते एसआई शशिकांत कनौजिया
- फोटो : अमर उजाला
कन्नौज जिले के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में फौजी की शिक्षिका पत्नी भतीजे के जन्मदिन में शामिल होने के लिए परिवार के साथ गांव चली गईं। इस दौरान दरवाजे का ताला तोड़कर घर के अंदर चोर घुस गए। चोरों ने आठ लाख की चोरी की। बेखौफ चोर टीवी और बर्तन तक ले गए। पुलिस टीमों ने छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन
कस्बे के बौद्धनगर निवासी किशन पाल यादव आर्मी में जवान हैं। मौजूदा समय उनकी तैनाती नागालैंड में है। पत्नी रीना यादव खुदियापुर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र के पद पर तैनात हैं। 18 जनवरी को वह भतीजे अजय के जन्मदिन पर गांव गईं थी।
विज्ञापन
उनके साथ बच्चे ऋषि और ऋषभ भी गए थे। इस दौरान घर के दरवाजे पर लगे ताले को चोरों ने तोड़ दिया। इसके बाद अंदर दाखिल हो गए। अलमारी और बख्सों में रखे सात लाख के जेवर झुमकी, कुंडल, अंगूठी और पायल, 60 हजार की नकदी और टीवी, बर्तन समेत सामान पार कर दिया।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह जब रीना यादव घर पहुंची तो बिखरा सामान देखकर होश उड़ गए। सूचना मिलने पर फील्ड यूनिट के साथ पहुंची कोतवाली पुलिस ने छानबीन शुरू की है। कोतवाली प्रभारी महेशवीर सिंह ने बताया कि टीम गठित कर दी गई। जल्द चोरों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।