{"_id":"678ea1b12480ec35b80f9fa8","slug":"eight-arrested-in-cow-smuggling-eight-cattle-rescued-kannauj-news-c-214-1-knj1005-124329-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: गो तस्करी में आठ गिरफ्तार, आठ गोवंश छुड़वाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: गो तस्करी में आठ गिरफ्तार, आठ गोवंश छुड़वाए
विज्ञापन
तिर्वा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से इटावा से बिहार ले जाए जा रहे गोवंशों से भरे ट्रक को पुलिस ने पकड़ा। पुलिस ने आठ गो तस्करों को गिरफ्तार करने के साथ ही वाहन से आठ गोवंशों आरोपियों के चंगुल से छुड़वाया। गोवंशों को गोशाला पहुंचवाया गया।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से बिहार ले जा रहे ट्रक में गोवंश भरे हुए थे। तिर्वा पुलिस को इसकी जानकारी मिली और फगुहा कट पर पुलिस ने ट्रक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन तस्करों ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने वाहन का पीछा कर घेर लिया। ट्रक से आठ गोवंश बरामद किए। पुलिस को पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र के अहेरीपुर गांव निवासी तीन सगे भाई साकिर, अल्ताफ, अनीश व ट्रक मालिक सुरेंद्र सिंह, चालक प्रांशु, इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र के नगला पूठ निवासी राघवेंद्र, इटावा के थाना चौबिया क्षेत्र के नगला खेमी गांव निवासी कुंवरपाल व बिहार के मुंगेर जिले के पतीला गांव निवासी अनूप यादव बताया है।
तस्करों ने बताया कि गोवंशों को इटावा से बिहार में बेचने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। वहीं, गोवंशों को नगर पंचायत की गोशाला में भेजा है। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़े गए तस्करों में राघवेंद्र गिरोह का सरगना है। राघवेंद्र पर तीन गोकशी, दो गैंगस्टर समेत पुलिस के साथ मुठभेड़ के मुकदमे दर्ज हैं। अन्य आरोपियों पर भी गोकशी समेत अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में अन्य लोगों के शामिल होने की बात भी प्रकाश में आई है।
विज्ञापन
इनसेट-- -
गो तस्करों के पास मिली पशु चिकित्साधिकारी की मुहर
पुलिस ने बताया कि गो तस्करों के पास से इटावा के पशु चिकित्साधिकारी की मुहर, गोवंशों के टैग लगवाने वाली मशीन और ट्रांसपोर्ट की रसीद भी मिली हैं। इससे गो तस्कर पुलिस को चकमा दे दिया करते थे। जनवरी में दो बार गो तस्कर इटावा से गोवंशों को ले जा चुके हैं और तीसरी बार गोवंशों को ले जाते समय पकड़े गए।

इनसेट