{"_id":"5f3191288ebc3e3cb409f9c2","slug":"education-kannauj-news-knp576185996","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनलाइन पढ़ाई के लिए प्रधानों का सहयोग लेगा शिक्षा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनलाइन पढ़ाई के लिए प्रधानों का सहयोग लेगा शिक्षा विभाग
विज्ञापन
तिर्वा। माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों के 50 फीसदी अभिभावकों के पास स्मार्ट फोन की व्यवस्था नहीं है। उनकी आनलाइन पढ़ाई नहीं हो पाती। इसे देखते हुए शिक्षा विभाग प्रधानों से सहयोग लेने की तैयारी में जुटा हुआ है। प्रधान एक मोबाइल से कई बच्चों को पढ़ने के लिए जागरूक करेंगे।
कोरोना काल से छात्रों को संक्रमण से बचाने के लिए आनलाइन शिक्षा का प्रावधान शुरू किया गया। आनलाइन शिक्षा के दौरान पढ़ने वाले कई छात्रों के अभिभावकों के पास स्मार्ट फोन न होने से उन्हें शिक्षा से वंचित रहना पड़ता था। गांव-गांव छात्रों को समय पर आनलाइन शिक्षा का लाभ मिल सके इसके लिए शिक्षा विभाग अब ग्राम प्रधानों से सहयोग लेने की तैयारी कर रहा है।
बीईओ अरविंद कुशवाहा ने बताया कि परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के 50 फीसदी अभिभावकों के पास अभी तक स्मार्ट फोन नहीं है। प्रधान लोगों को आनलाइन शिक्षा के प्रति जागरूक करेंगे। जिस व्यक्ति के पास स्मार्ट फोन होगा उस व्यक्ति के मोहल्ले में रहने वाले छात्रों को एक स्थान पर सोशल डिस्टेंस में बैठाकर आनलाइन शिक्षा ग्रहण करवाएंगे। इसके साथ ही रणनीति बनाई जा रही कि ग्राम प्रधान गांव में एक सार्वजनिक टीवी लगवाएं जहां बैठकर छात्र आनलाइन शिक्षा ग्रहण कर सकें।