{"_id":"62868f8ebf05b756a97f3958","slug":"education-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp6977409194","type":"story","status":"publish","title_hn":"टुकुर-टुकुर देखते रहे परीक्षार्थी, नहीं आए मास्साब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टुकुर-टुकुर देखते रहे परीक्षार्थी, नहीं आए मास्साब
विज्ञापन
कन्नौज। शहर स्थित केके इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं देने पहुंचे छूटे हुए परीक्षार्थी बिना परीक्षक के लौट गए। भीषण गर्मी में उनकी भागदौड़ बेकार हुई। अब सभी को फिर से शुक्रवार सुबह आठ बजे बुलाया गया है।
डीआईओएस राजेंद्र बाबू ने 19 और 20 मई को शहर स्थित केके इंटर कॉलेज और सुशीला देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराने का आदेश 18 मई को जारी किया था। इस आदेश की धज्जियां पहले ही दिन उड़ गईं।
केके इंटर कॉलेज में भौतिक विज्ञान/कृषि भौतिकी के लिए डीएन इंटर कॉलेज तिर्वा के प्रवक्ता कुलदीप कुमार, रसायन विज्ञान/कृषि रसायन के परीक्षक अमरेंद्र सिंह, जीव विज्ञान/कृषि जंतु विज्ञान/कृषि वनस्पति विज्ञान के लिए वीएस राठौर, भूगोल के लिए राजकीय हाईस्कूल किसई जगदीशपुर के राजेश्वर सिंह व कृषि शस्य विज्ञान/पशुपालन/कृषि अभियंत्रण विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए डीएन इंटर कॉलेज के अजय कुमार को परीक्षक नियुक्त किया था।
विज्ञापन
गुरुवार को एक भी परीक्षक के केंद्र पर न पहुंचने की वजह से प्रयोगात्मक परीक्षाएं नहीं हुईं। जो परीक्षार्थी दूर-दूर से आए थे, वे लौट गए। राजकीय हाईस्कूल के प्रधानाचार्य राजेश्वर सिंह का कहना है कि उन्होंने डीआईओएस कार्यालय में पत्र भेजकर 20 मई को प्रैक्टिकल कराने के लिए कहा है।
यहां छात्राएं ही नहीं पहुंचीं
सुशीला देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज में गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए यहीं की कार्यवाहक प्रधानाचार्य रीना कनौजिया को परीक्षक बनाया गया। पहले दिन एक भी छात्रा प्रैक्टिकल देने नहीं पहुंची। उन्होंने बताया कि वह दोपहर तीन बजे तक विद्यालय में रहीं, लेकिन कोई भी परीक्षार्थी नहीं आया।
सभी परीक्षार्थियों को 20 मई को बुलाया गया है। डीएन इंटर कॉलेज तिर्वा से एक भी परीक्षक नहीं आए, वहां एक शिक्षक का विदाई समारोह था।
- एके शर्मा, प्रधानाचार्य
केके इंटर कॉलेज कन्नौज