{"_id":"6244afc47557f215e77c8163","slug":"education-kannauj-kannauj-news-kannauj-news-knp688436091","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा विवरण नहीं देने पर छह केंद्रों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा विवरण नहीं देने पर छह केंद्रों को नोटिस
विज्ञापन
कन्नौज। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज बोर्ड की चल रहीं परीक्षाओं में लापरवाही बरतने पर छह परीक्षा केंद्रों को नोटिस जारी किया गया है। समय से ऑनलाइन फीडिंग करने का अल्टीमेटम भी दिया गया है। साथ ही अंग्रेजी की परीक्षा में एक नकलची भी पकड़ा गया।
डीआईओएस राजेंद्र बाबू ने बताया कि शहर स्थित केकेसीएन इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज सिमरिया, डालचंद्र इंटर कॉलेज लखुरिहा, देवदरबार आश्रम विद्यालय करीमपुर, स्वामी सनातक धर्म कॉलेज उधरनपुर और उत्कर्ष शिक्षा संस्थान छिबरामऊ को नोटिस जारी किए गए हैं। डीआईओएस का कहना है कि सुबह की पाली में आठ से 10 बजे और दोपहर की पाली में दो से चार बजे तक ऑनलाइन पोर्टल में फीडिंग करनी होती है। इसमें कक्ष निरीक्षकों और परीक्षार्थियों का ब्योरा दर्ज किया जाता है। उन्होंने बताया कि इसमें समय पर इन परीक्षा केंद्रों ने सूचनाएं अपडेट नहीं कीं। इस वजह से सभी से जवाब-तलब करते हुए आगे से सुधार लाने की बात कही गई है। दूसरी ओर केके इंटर कॉलेज में अंग्रेजी के पेपर में आंतरिक सचल दल ने एक परीक्षार्थी के पास से नकल सामग्री बरामद की और उस पर कार्रवाई की।
दोनों पालियों में 1590 परीक्षार्थी छोड़ गए इम्तिहान
जिला कंट्रोल रूम के प्रभारी नोडल आशीष शुक्ल ने बताया कि सुबह आठ बजे से पहली पाली में हाईस्कूल वाणिज्य की परीक्षा थी। कुल आठ केंद्रों पर पंजीकृत 128 परीक्षार्थियों में से 123 शामिल हुए और पांच परीक्षा छोड़ गए। डीआईओएस कार्यालय के रजनीश सिंह के मुताबिक दोपहर दो बजे से इंटरमीडिएट में अंग्रेजी का प्रश्न पत्र था। पंजीकृत 19363 में से 17778 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 1585 छात्र-छात्राएं गैरहाजिर रहे। दोनों पालियों में 1590 ने परीक्षा नहीं दी।
विज्ञापन
यूपी के 24 जिलों में इंटरमीडिएट अंग्रेजी के प्रश्न पत्र की परीक्षा निरस्त हुई है। कन्नौज में समय से सभी केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हुई। यहां पेपर लीक नहीं हुआ है।
राजेंद्र बाबू, डीआईओएस
बलिया में पेपर लीक, कन्नौज में मची हलचल
बलिया में अंग्रेजी का पेपर लीक हो जाने से कन्नौज जिले में भी हलचल मच गई। हालांकि इससे यहां की परीक्षा में कोई लेनादेना नहीं है। समय से परीक्षार्थी केंद्रों पर पहुंचे और अंग्रेजी की परीक्षा दूसरी पाली में दी। हालांकि कक्ष निरीक्षकों समेत कई लोगों के फोन आए और पूछा कि अपने जिले में परीक्षा होगी या नहीं। जिम्मेदारों ने बताया कि जिन जिलों की परीक्षा निरस्त हुई है, उनकी सूची जारी हो गई है, उसमें कन्नौज का नाम नहीं है।