{"_id":"6776cf7be73e348f3c0fd725","slug":"eddie-expressed-his-displeasure-when-he-found-dirt-kannauj-news-c-214-1-knj1005-123480-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: गंदगी मिलने पर एडी ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: गंदगी मिलने पर एडी ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
कन्नौज। जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखने के लिए गुरुवार को अपर निदेशक (एडी) ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने इमरजेंसी कक्ष, वार्ड सहित ओपीडी में व्यवस्थाओं को देखा। अस्पताल में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई और बेहतर साफसफाई कराने, डॉक्टरों को बाहर की दवाएं न लिखने के निर्देश दिए।
उन्होंने इमरजेंसी कक्ष में दवाइयों की उपलब्धता और उपकरणों को संचालित कराकर भी देखा। आयुष्मान कक्ष में कर्मी से मरीजों की जानकारी ली और अधिक मरीजों को आयुष्मान का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। कुछ जगह साफसफाई का अभाव मिलने पर नाराजगी जताई। सीएमएस डाॅ. शक्ति बसु से महिला विंग में भर्ती प्रसूताओं से सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप ही मरीजों को उपचार मिलना चाहिए, लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई होगी।
डॉक्टरों की कमी को दूर करने का सरकार कर रही प्रयास
अपर निदेशक ने ट्रामा सेंटर में डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती के लिए कहा कि सरकार आम जनमानस को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। वॉक इन इंटरव्यू से डॉक्टरों की कमी दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। ट्रामा सेंटर और पीकू वार्ड को संचालित किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।