फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   echatee lain ka taar toota, chhah jhulase, aath bakariyon kee maut

एचटी लाइन का तार टूटा, छह झुलसे, आठ बकरियों की मौत

Wed, 01 Jan 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
echatee lain ka taar toota, chhah jhulase, aath bakariyon kee maut
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर जला फूस बंगला। - फोटो : CHIBRAMAU
सौरिख(कन्नौज)। नगला भदई में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर फूस बंगले पर गिर गया। इससे आग लग गई। आठ बकरियों की जलने से मौत हो गई। आग बुझाने के प्रयास में छह ग्रामीण झुलस गए। उपचार के दौरान हालत गंभीर होने पर तीन को तिर्वा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

नादेमऊ चौकी अंतर्गत नगला भदई निवासी इंद्रपाल पुत्र कुंजीलाल के फूस बंगले के पास 11 हजार लाइन का पोल लगा है। सोमवार की रात लगभग 1:30 बजे एचटी लाइन का तार टूटकर फूस बंगले पर गिर पड़ा। इससे बंगला धू-धूकर जलने लगा। इंद्रपाल व इनकी सास रामदेवी ने अंदर बंधे जानवरों को निकालने का प्रयास किया। आग तेज होने से तीन जानवरों को ही बाहर निकाला जा सका। आग की चपेट में आकर दो बकरियाें और इनके छह बच्चों की मौत हो गई। फूस बंगले में रखा भूसा, रजाई, गद्दे, दो पैकेट सरसों व गेहूं आदि जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

पास में ही रतीराम पुत्र कुंजीलाल, सुग्रीव सिंह पुत्र कुंजीलाल, जयपाल पुत्र सुनील के फूस बंगलों ने भी आग पकड़ ली। यहां भैंसों के दो बच्चे व दो बैल झुलस गए। आग बुझाने के प्रयास में इंद्रपाल, रामदेवी, सुग्रीव सिंह, रतीराम, जयपाल, बीनू पुत्र जयपाल बुरी तरह से झुलस गए। इन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर रामदेवी, सुग्रीव व बीनू को तिर्वा मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। राजस्व निरीक्षक राजवीर सिंह, लेखपाल शत्रुघ्न तिवारी ने क्षति का आकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के बाद भी नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड
फूस के तीन बंगलों में आग लगने की सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने बालू, मिट्टी और पानी डालकर आग पर काबू पाया। जब तक आग बुझती, तीनों फूस बंगले राख हो गए। आग की चपेट में आकर तीनों ग्रामीणों का हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।
बांस के डंडों से तोडे़ जंफर
हाईटेंशन लाइन के तार टूटकर गिरने से करंट दौड़ने लगा। आग में फंसे जानवरों को बचाने के लिए ग्रामीणों ने बांस के डंडों से जंफर तोड़े। तब आपूर्ति बंद हुई।

जर्जर तारों को बदलवाने के लिए कई बार किया प्रदर्शन
गांव में बिछी हाईटेंशन लाइन के तार जर्जर हैं। प्रधान महेंद्र सिंह पाल ने बताया कि इस बाबत कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। विरोध प्रदर्शन भी किए गए। चार माह पहले ग्रामीणों ने तार बदलवाए जाने के लिए सांसद सुब्रत पाठक को भी पत्र लिखा था। कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed