फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Early winter spoiling children's health

Kannauj News: शुरुआती सर्दी बिगाड़ रही बच्चों की सेहत

Tue, 22 Nov 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Early winter spoiling children's health
कन्नौज। सुबह-शाम होने वाली शुरुआती सर्दी सेहत बिगाड़ रही है। बदलते मौसम में बच्चों को बीमारी अधिक जकड़ रही है। बुखार, जुखाम, खांसी के साथ बच्चे कोल्ड डायरिया से ग्रस्त हो रहे हैं। ऐसे में जिला अस्पताल में रोजाना मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। मंगलवार को भी मौसमी बीमारी से ग्रस्त होकर 85 बच्चे ओपीडी में पहुंचे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहित शंकर ने बताया कि इस समय कोल्ड डायरिया के साथ खांसी, जुखाम और बुखार से ग्रस्त सबसे अधिक बच्चे आ रहे हैं। संक्रमण होने पर शरीर में दाने निकलने से जुड़े भी बच्चे आ रहे हैं। कुछ बच्चों में सांस तेज चलना, सांस लेने में दिक्कत के अलावा निमोनिया जैसे लक्षण भी मिले हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया अगर बच्चों का स्वास्थ्य थोड़ा भी खराब लगे तो तत्काल डॉक्टर को दिखाएं। अगर बच्चा दूध न पिए, सुस्त हो और पेशाब कम आए तो चिकित्सक को दिखाने में देर न करें। उन्होंने बताया कि सर्द मौसम में बच्चों की सेहत को लेकर बहुत ही गंभीरता बरतने की जरूरत है। जिला अस्पताल की ओपीडी के अलावा पैथोलॉजी में मरीजों की बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
डेंगू के डंक के साथ दो कोरोना पॉजिटिव मिले
पिछले दिनों से लगातार डेेंगू के मरीज मिलने से जिले में हड़कंप मचा हुआ है। जिले में इलाज के लिए बेहतर सुविधा न होने के कारण मरीजों को कानपुर-लखनऊ के जैसे बड़ेे शहरों की दौड़ लगानी पड़ रही है। अब जिले में डेंगू कि संख्या 82 पहुंच चुकी है। उधर, मंगलवार को लंबे समय के बाद दो कोरोना के मामले सामने आने से महकमे में हड़कंप मच गया है। हसेरन ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव निवासी 70 वर्षीय वृद्घ के साथ एक अन्य में कोरोना के संक्रमण मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed