फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Early vegetable seedlings will increase income

Kannauj News: अगेती सब्जी की पौध बढ़ाएगी आमदनी

Mon, 20 Jan 2025 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Early vegetable seedlings will increase income
उमर्दा। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फाॅर वेजीटेबल की हाईटेक नर्सरी में जायद मौसम में उत्पादित होने वाली सब्जियों की अगेती खेती करने के लिए सब्जी की पौध तैयार हो रही हैं। चार लाख अगेती पौध किसानों की आमदनी बढ़ाएंगी। इसके पहले रबी मौसम की सब्जियों की पौध जैसे मिर्च, बैगन, गोल बैगन, सफेद बैगन, ब्रोकली, फूलगोभी और बंद गोभी आदि की सब्जी की पौध तैयार कर किसानों को उपलब्ध कराई गई है। इनका उत्पादन वर्तमान में बाजार में आ रहा है।
विज्ञापन




जायद मौसम में उत्पादित होने वाली सब्जियां जैसे कद्दू, लौकी, करेला, भिंडी, नेनुवा, लोभिया, खीरा, बैगन, मिर्च, टमाटर ,तरबूज, खरबूज, तरोई आदि की लगभग चार लाख पौध तैयार हो रही है। फरवरी के प्रथम सप्ताह से किसानों को उपलब्ध कराई जाएगी। इन्हीं सब्जियों के बीजों को यदि ओपन फील्ड (खुले खेत) में बोया जाए तो उनका अंकुरण मार्च के द्वितीय सप्ताह में हो पाएगा। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फरवरी के प्रथम सप्ताह में रोपण योग्य पौधे तैयार हो जाएंगे। इस तरह किसानों की फसल दो महीने में अगेती हो जाने पर उन्हें बाजार में अच्छा मूल्य मिलेगा। जिला उद्यान अधिकारी चंद्रप्रकाश अवस्थी ने बताया कि केंद्र पर चार लाख अगेती सब्जी की पौध तैयार हो रही है। खाद्य मानक के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन 300 ग्राम सब्जियों की जरूरत है। इसमें 100 ग्राम कंद व जड़ वाली, 100 ग्राम पत्ते वाली तथा 100 ग्राम अन्य फलीदार बैगन, टमाटर, गोभी इत्यादि सब्जियों का उपयोग करना चाहिए।
विज्ञापन


दो रुपये प्रति पौधा, बीज देने पर एक रुपया ही देना होगा



सेंटर में दो रुपये प्रति पौध की दर से किसान को उपलब्ध कराए जाते हैं। साथ ही यदि कोई किसान अपने बीज से इच्छित प्रजाति की सब्जी पौध तैयार करना चाहता है तो उससे एक रुपये पौध की दर पर उसके बीज से सब्जी की पौध तैयार कर दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




15 जिलों के किसान हो रहे लाभान्वित



18 जनवरी तक आगरा, फिरोजाबाद, लखीमपुर, सीतापुर, लखनऊ, कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया, इटावा, मैनपुरी, एटा, फिरोजाबाद, फर्रुखाबाद, कासगंज, शाहजहांपुर, हरदोई, कन्नौज समेत कई 15 जिलों के 18 किसान बीज देकर सब्जी की पौध तैयार करा रहे हैं।




उन्नत सब्जी खेती का किसानों को दिया जाता प्रशिक्षण



केंद्र पर स्थापित पॉली हाउस में टमाटर तथा हरी, लाल और पीली शिमला मिर्च एवं नेट हाउस में चेरी टमाटर, लाल पत्ता गोभी, ब्रोकली, रंगीन फूलगोभी, चाइनीज पत्ता गोभी आदि के प्रदर्शन लगाए गए हैं। इससे केंद्र पर आने वाले किसानों को पॉली हाउस में किस प्रकार सब्जी की उन्नत खेती की जाए, इसकी जानकारी प्रदान की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed