फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   eaarateeo mein chhaape kee soochana par bhaage dalaal

एआरटीओ में छापे की सूचना पर भागे दलाल

Thu, 16 Jan 2020 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
eaarateeo mein chhaape kee soochana par bhaage dalaal
छापे की सूचना पर एआरटीओ के बाहर दलालों की बंद दुकानें। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। बस हादसे के बाद शासन ने एआरटीओ कार्यालयों पर नजरें जमा दी हैं। बुधवार को कार्यालय में छापामारी की सूचना मिली तो सारे दलाल भाग निकले। कार्यालय परिसर में सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

छिबरामऊ के घिलोई में बस हादसे के बाद एआरटीओ कार्यालय पर भी शिकंजा कसा जा रहा है। अवैध तरीके से जिले में बसों के संचालन के बाद उच्च अधिकारियों की नजरें इस विभाग पर भी टेढ़ी हो गई हैं। बुधवार को जानकारी मिली कि अधिकारी पुलिस के साथ कार्यालय में छापा मार सकते हैं। इसमें दलालों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। इसकी जानकारी पर कार्यालय में फाइलें लेकर घूम रहे दलालों को चेतावनी दी गई कि वह निकल जाएं। दुकानों में भी ताला डाल दें। इसके बाद धड़ाधड़ दुकानों के शटर गिरने लगे। कुछ ही देर में दलालों की सभी दुकानों में ताले लग गए। काम कराने के लिए दलालों की तलाश में आए लोग फोन कर जानकारी लेते रहे। इन्हें बताया जाता रहा कि आज काम नहीं होगा। अगले दिन आना। इस पर यह घर चले गए। इससे पूरे दिन कार्यालय परिसर में सन्नाटा पसरा रहा। बाबुओं के पास भी कोेई काम न होने से वह पटल पर बैठ कर अपने कार्यालय संबंधी काम निपटाते रहे। दोपहर बाद कार्यालय परिसर में कोई नहीं था। जानकारी करने पर पता चला कि किसी अधिकारी के छापा मारने की जानकारी होने के बाद एआरटीओ कार्यालय का नजारा बदल गया है। कार्यालय में दलालों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

दलालों को चेतावनी दी गई है कि वह कार्यालय में दिखे तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके चलते दलाल एआरटीओ कार्यालय से निकल कर मंडी समिति के निकट बाइकों पर बैठकर ग्राहकों की तलाश करते रहे। बताया जाता है कि एआरटीओ कार्यालय दलालों की दम पर फल फूल रहा है। अधिकतर लोग कार्यालय के बाबुओं के चक्कर काटने के स्थान पर अधिक दाम देकर दलालों के माध्यम से काम करा रहे हैं। इस संबंध में एआरटीओ संजय कुमार झा का कहना है कि वह पहले से ही दलालों के प्रवेश पर रोक लगाए हैं। कुछ दलाल मनमाने तरीके से कार्यालय परिसर में घूमते रहते हैं। अब इन सभी पर रोक लगा दी गई है। दलालों के माध्यम से कार्यालय में कोई काम नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed