{"_id":"68a0d4dee37470ed3b0d841a","slug":"e-rickshaw-overturns-seven-students-injured-in-tempo-collision-kannauj-news-c-214-1-knj1008-135852-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: टेंपो की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, सात छात्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: टेंपो की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, सात छात्र घायल
विज्ञापन
गुरसहायगंज। स्वतंत्रता दिवस समारोह से लौट रहे स्कूली बच्चों के ई-रिक्शा में तेज रफ्तार टेंपो ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे ई-रिक्शा पलट गया। उसमें सवार सात छात्र व चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
कोतवाली क्षेत्र की चौकी समधन नगर के रहने वाले बच्चे कुंदन ग्लोबल एकेडमी में पढ़ते हैं। शुक्रवार को विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने के बाद 10 वर्षीय इफत, 11 वर्षीय आतिफा, 13 वर्षीय उजैफा, 11 वर्षीय कामरान, 10 वर्षीय मिसवाउल, 11 वर्षीय सुल्तान, 10 वर्षीय बिलाल व चार अन्य छात्र ई-रिक्शा से घर लौट रहे थे।
ई-रिक्शा को 40 वर्षीय आमिर चला रहा था। दोपहर करीब सवा एक बजे ई-रिक्शा जयसिंहपुर्वा के पास पहुंचा कि तभी टेंपो ने टक्कर मार दी। टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चों को बाहर निकाला। सभी घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया गया। चालक आमिर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक इलाज के बाद सभी छात्र अपने घर लौट गए।