फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   E-rickshaw fell into a ditch, a young man coming to sell mangoes died

Kannauj News: ई-रिक्शा खाई में गिरा, आम बेचने आ रहे युवक की मौत

Sat, 31 May 2025 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw fell into a ditch, a young man coming to sell mangoes died
छिबरामऊ। आम बेचने के लिए छिबरामऊ मंडी जाते समय उधरनपुर पुल के पास शुक्रवार को ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। ई-रिक्शा में बैठे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। यहां पर एक की मौत हो गई जबकि दूसरे को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


फर्रुखाबाद के कमालगंज के ग्राम राजेपुर सराय निवासी साहिब ए आलम (29) ई-रिक्शा में लेकर छिबरामऊ मंडी में बिक्री के लिए जा रहे थे। साथ में चचेरा भाई निहाल (30) भी था। उधरनपुर के पास काली नदी पुल पर ई-रिक्शा अनियंत्रित हो गया और सड़क के किनारे बनी 15 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान साहिब ए आलम की मौत हो गई।
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचे निहाल के परिजन चिकित्सक की सलाह पर उसे तिर्वा लेकर रवाना हो गए। यहां कई घंटे इलाज के बाद भी उसकी हालत नाजुक है। वहीं, अस्पताल में साहिब ए आलम की पत्नी गजाला समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने बताया कि साहिब ए आलम मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। साहिब ए आलम के दो पुत्र फैज आलम व सैफ आलम हैं। कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed